तहरीम फातिमा ने इंटर साईंस की परीक्षा में 94.2 अंक प्राप्त कर बनी जिला टॉपर, परिवार का नाम किया रौशन
राजकीय इंटर कॉलेज सह माध्यमिक विद्यालय दीनदयालपुर की छात्रा तहरीम फातिमा
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के राजकीय इंटर कॉलेज सह माध्यमिक विद्यालय दीनदयालपुर की छात्रा तहरीम फातिमा ने इंटर विज्ञान की परीक्षा में बेहतरीन मार्क्स प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बन गयी है। तहरीम की सफलता से जहां विद्यालय का नाम रौशन हुआ है वहीं उसने अपने माता पिता का नाम रौशन किया है ।
नेहाल अहमद की पुत्री तहरीम फातिमा को इंटर विज्ञान की परीक्षा में पांचों विषयों में Distinction (विशिष्टता) मिला है। हिन्दी में 95, अंग्रेजी में 89,
भौतिकी में 97, रसायन में 95, जीव विज्ञान में 95 अंक प्राप्त कर कुल 471 अंक लाकर 94.2 प्रतिशत अंक
प्राप्त प्रथम डिवीजन से उर्तीण किया है। विद्यालय के प्राचार्य कौशन कुमार गिरी ने तहरीम फातिमा के बेहतरीन अंक प्राप्त करने पर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया है।