Breaking

मवेशी की तलाश में निकले किशोर को मारी गोली

मवेशी की तलाश में निकले किशोर को मारी गोली

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

बहन की शादी में नाच के दौरान लड़कों से हुआ था विवाद, जान से मारने की मिल रही थी धमकी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

भोजपुर में अपराधियों ने एक किशोर को पेट में गोली मारी है। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जख्मी किशोर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी शिवजी यादव का 17 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है।जो अपने पिता के साथ खटाल चलाता था। पांच दिन पहले खटाल से एक गाय चोरी हुई थी। उसे ही खोजने किशोर गया हुआ था। रास्ते में अपराधियों ने उसे गोली मार दी।बताया जा रहा कि मई में किशोर की बहन की शादी हुई थी। जिसमें नाच प्रोग्राम के दौरान कुछ लोगों से विवाद हुआ था। वे लोग जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

घटना नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास की है। बहन की शादी में कुछ लड़कों ने मारपीट की थी वर्तमान में जख्मी किशोर पूरे परिवार के साथ नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले के सूर्य नगर गली नंबर 2 में रहता है।जख्मी किशोर के भाई रंजन ने बताया कि बहन निक्की की शादी 6 मई 2024 को सूर्य नगर गली नंबर-2 से हुई थी। शादी में बारातियों के लिए शामियाना में नाच प्रोग्राम था।उसी समय आठ–दस की संख्या में लड़के आए और जबरन नाचने लगे।बारातियों ने विरोध किया तो वे लोग गाली-गलौज करने लगे थे।

तभी मेरा भाई आशीष शामियाना में गया और लड़कों को समझाने लगा। जिसके बाद उन लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी। हम लोगों ने इसकी शिकायत नवादा थाना पुलिस से की थी। तब से वे लोग जान से मारने की धमकी दे रहे। जख्मी स्थिति में परिजन को किया था फोन रंजन ने कहा कि मेरा भाई अकेले गाय को खोजने के लिए निकला था। तभी पेट में गोली मारी गई।

जख्मी स्थिति में भाई ने फोन कर घटना की जानकारी दी। नवादा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।परिजन पहले उसे सदर अस्पताल ले गए थे। वहां से पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

यह भी पढ़े

कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में अपराधी गिरफ्तार

पटना में पिस्टल सटा ऑटो में बैठी छात्रा से लूटे 2.95 लाख के गहने, धक्का देकर हुए फरार

खगड़िया में व्यवसायी को अपराधियों ने मारी तीन गोली, हालत गंभीर; जांच में जुटी बिहार पुलिस

भारत में मुर्गीपालन की स्थिति क्या है?

अनैतिक देह व्यापार की शिकार 3 युवतियों को कराया गया मुक्त

पुलिस मुखबीरी में हत्या के मामलें में 15 नामजद:हत्या में संलिप्त चार लोगों को किया गिरफ्तार

भूमि सुधारों की प्रभावशीलता का समालोचनात्मक मूल्यांकन

भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने के महत्त्व

भारत में कॉफी उत्पादन की स्थिति क्या है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!