बैकुण्ठपुर में सी०एस०पी० लूट कांड का अभियुक्त गिरफ्तार

बैकुण्ठपुर में सी०एस०पी० लूट कांड का अभियुक्त गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के बैकुण्ठपुर थाना अंतर्गत विगत  19.02.2025 को बंगरा मोड़ स्थित साइबर कैफे (सी०एस०पी० संचालक) चंदन कुमार पे० रामकिशोर साह सा० फैजुल्लाहपुर थाना बैकुण्ठपुर को एक मोटरसाइकिल सवार 03 अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर रूपया छिन लिया गया।

➤ जिस संबंध में बैकुण्ठपुर थाना कांड सं0 61/2025 दिनांक 20.02.2025 धारा 309(4) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

➤ दिनांक 07.04.2025 को महम्मदपुर थाना कांड सं0 60/2025 दिनांक 03.04.2025 धारा 309(5) बी०एन०एस० के गिरफ्तार अभियुक्त राम कुमार उर्फ रामू पे० विरेन्द्र महतो सा० सतर घाट ढेकहा थाना केसरिया जिला मोतिहारी को पुछ-ताछ के क्रम इसके निशानदेही पर बैकुण्ठपुर थाना कांड सं0 61/2025 दिनांक 20.02.2025 धारा 309 (4) बी०एन०एस० के अप्राथमिकी अभियुक्त नितिश कुमार पे० स्व० गजाधर राय सा० सुन्दरपुर थाना विशधरी जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) को गिरफ्तार किया गया है।

▶ पूर्व में इनके द्वारा महम्मदपुर थाना कांड सं0 60/2025 दिनांक 03.04.2025 धारा 309 (5) बी०एन०एस० में महम्मदपुर थाना अंतर्गत पुरानी बाजार में स्थित सी०एस०पी० से लूट का प्रसाय में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।

 

 

मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में अवैध वसूली मामले में एक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार में पूर्वी चंपारण जिला के मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोतिहारी निगम क्षेत्र में निर्माण, नक्शा आदि मामलों में लोगों को डराकर अवैध राशि की वसूली कर रहे हैं।

इस मामले में एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच सदर पुलिस उपाधीक्षक से करायी और सूचना सत्य पायी गयी। उसके बाद ऐसे लोगों की निगरानी की जाने लगी।

 

पुलिस को सफलता मिली और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुंवारी देवी चौक से अवैध वसूली के दौरान निखिल कुमार को गिरफ्तार किया गया। निखिल नगर थाना क्षेत्र के कोलुहरवा निवासी पुनीत प्रसाद का पुत्र है।

 

यह भी पढ़े

बिहार के इनामी बदमाश से कुशीनगर पुलिस का एनकाउंटर, गोली लगने के बाद 2 गिरफ्तार

गंगा तट पर अवैध अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और बिहार सरकार से चार हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

हनुमत महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलशयात्रा।

पिया भईलन गुलरी के फूलवा ये रामा, पिया भईलन—

स्वास्थ्य विभाग की पहल, अब सभी सीएचसी और पीएचसी में मरीजों को मिलेगी ईसीजी जांच की सुविधा

Leave a Reply

error: Content is protected !!