लड़के ने प्रेशर कुकर से रचाई शादी..चार दिन बाद हुआ तलाक, यह है कारण

लड़के ने प्रेशर कुकर से रचाई शादी..चार दिन बाद हुआ तलाक, यह है कारण

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

एक लड़के ने ऐसी शादी की है कि उसकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस लड़के ने किसी लड़की से नहीं बल्कि कुकर के साथ शादी की है। इतना ही नहीं इस लड़के ने शादी के चार दिन बाद ही कुकर से तलाक भी ले लिया है। अब इस लड़के की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

दरअसल, यह मामला इंडोनेशिया से सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के रहने वाले खोइरुल अनम ने अपने सोशल मीडिया पर जब तस्वीरें पोस्ट की तो सब हैरान रह गए क्योंकि इस लड़के ने बकायदा कुकर के साथ शादी रचाई। इन तस्वीरों में लड़का कुकर को थामकर शादी वाले कपड़े पहनकर खड़ा है। जैसे ही लड़के ने पोस्ट शेयर की, लोग इसे जमकर शेयर करने लगे।

तस्वीरों को पोस्ट करते हुए खोइरुल अनम ने लिखा कि मैंने अपने चावल पकाने वाले कुकर से शादी करने का फैसला किया क्योंकि यह निष्पक्ष, आज्ञाकारी, प्यार करने वाला और खाना पकाने में मदद करने वाला है। इसलिए मैंने इसे अपना लिया है। लेकिन चार दिन बाद ही अनम ने कुकर से तलाक ले लिया, उन्होंने फेसबुक पर ही तलाक की घोषणा की।

तलाक की घोषणा करते हुए अनम ने बताया कि यह केवल चावल ही पका सकता है, इसलिए तलाक की घोषणा करता हूं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल भी करने लगे। कुछ लोगों ने इसे स्टंट बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनम इंडोनेशिया में एक फेमस हस्ती हैं जो अपने फॉलोअर्स के मनोरंजन के लिए अजीबोगरीब स्टंट करते रहते हैं। इन्हें वहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी कहा जाता है।

यह भी पढ़े

पत्रकारों को देश व समाज हित में आवाज उठाने की जरूरत

आज तक अमित शाह को देखा भी नहीं, फिर भी मेरी मदद की-दिग्विजय सिंह.

मनीष गुप्ता मौत मामले में CBI जांच की सिफारिश.

UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने पुलिस पर लगाया घर में घुसकर पिटाई का आरोप.

खादी भारत की आत्मा है, खादी आत्मनिर्भरता की पहचान है – रवि शंकर प्रसाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!