बिहार में आज राज्य सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

बिहार में आज राज्य सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

श्रीनारद मीडिया,स्टेट डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

सुबह करीब 11.30 बजे नए मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा। राज्यपाल फागू चौहान राजभवन में करीब 30 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सोमवार को राजधानी पटना पहुंचने का कार्यक्रम था, मगर तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वे नहीं आए। उनके शपथग्रहण समारोह में शामिल होने पर संशय बरकरार है।
JDU से ये बन सकते है मंत्री

विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, संजय झा, अशोक कुमार चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जमा खान, सुनील कुमार, शीला मंडल

आरजेडी से ये बन सकते हैं मंत्री

तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, कुमार सर्वजीत, समीर महासेठ, अनिता देवी, ललित यादव, ऋषि कुमार, सुरेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर, कार्तिक कुमार, सुधाकर सिंह, शमीम अहमद, रणविजय साहू, अख्तरुल इस्लाम शाहीन

हम से एक और एक निर्दलीय भी लेंगे शपथ

वहीं, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) से संतोष सुमन का मंत्री बनना तय है। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित सिंह भी मंगलवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे।
स्पीकर का पद आरजेडी के पास

विधानसभा स्पीकर का पद आरजेडी के खाते में आया है। आरजेडी की ओर से अवध बिहारी चौधरी का नाम स्पीकर के लिए सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा आलोक मेहता को भी विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!