राम- जानकी पथ के निर्माण कार्य में तेजी लाया जाये- जिला पदाधिकारी
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
राम- जानकी पथ के निर्माण कार्य को लेकर जिला पदाधिकारी, सीवान जिला स्तरीय पदाधिकारी गणों के साथ निर्माणाधीन राम- जानकी पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने स्थल पर पहुंचे।
कार्य स्थल पर उपस्थित राम- जानकी पथ परियोजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं संबंधित अभियंता गण को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।
अब तक के किए गए कार्य की स्थिति एवं कार्य में प्रगति पर जिला पदाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि राम-जानकी पथ परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित एवं अति महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से है। इसका निर्माण कार्य तय अवधि 24 महीने में किया जाना है। अतएव तत्परता से सभी स्तर पर कार्य में तेजी लावें।
उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में आने वाले किसी भी तरह की बाधाओं को कल इस परियोजना के विस्तार से समीक्षात्मक बैठक में बतावें ताकि उसका समाधान तत्काल किया जा सके। कार्यस्थल पर उपस्थित अ. जिला भू अर्जन पदाधिकारी सिवान को भू अर्जन कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।भू- अर्जन के क्रम में अब तक वैसे रैय्यत जिनको मुआवजा की राशि नहीं दी जा सकी है। उन्हें कैंप लगाकर मुआवजा की राशि वितरित करने का निर्देश दिया गया।
विदित है कि राम- जानकी पथ बनने के पश्चात सिवान जिला का चौमुखी विकास संभव हो पाएगा। इससे पड़ोसी राज्य से संपर्कता बढ़ने के साथ-साथ औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के नए अध्याय की भी शुरुआत होगी।
आभार- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सीवान
- यह भी पढ़े………………….
- मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित अनुरक्षकों ने किया हड़ताल
- बिहार एसटीएफ ने बेगूसराय से कुख्यात ईनामी अपराधी को किया गिरफ्तार