बरहिमा में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए अधेड़ का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम

बरहिमा में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए अधेड़ का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम
परिजनों को सांत्वना देने में जुटे लोग

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ एम सावर्ण‚ भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बड़कागांव के रहने वाले एक अधेड़ की गोपालगंज के बरहिमा में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गुरुवार की सुबह शव के घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। मृतक स्वर्गीय सतन सिंह के 55 वर्षीय पुत्र बच्चा सिंह थे। शव के दरवाजे पर पहुंचते हीं आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास की महिलाएं परिजनों को सांत्वना देने में जुटी थीं। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया के पति विकास सिंह वीरप्पन गोपालगंज के बरहिमा के लिए पहुंचकर पोस्टमार्टम कराने में सहयोग किया। वहीं मुखिया प्रिया सिंह ने परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि वे अपने भतीजा मनीष सिंह उर्फ छोटू के साथ गोपालगंज में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

तभी रास्ते में बरहिमा में यह दुर्घटना हो गई। इससे उनकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा जख्मी हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय महम्मदपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया। इसकी सूचना जब घर पहुंची तो कोहराम मच गया।

परिजनों ने गोपालगंज पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को साथ लेकर घर आए। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था। वे अपने बड़े भाइयों के साथ रहते थे। उसके बड़े भाई नगरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, मंगल सिंह हैं। स्थानीय शशिभूषण सिंह, पंकज ओझा, पूर्व सरपंच बागेश्वर प्रसाद, राजेश कुशवाहा व अन्य लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी।

 

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें ः बरहिमा चौक पर सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति की हुई पहचान

रघुनाथपुर बाजार का सुप्रसिद्ध शिवमन्दिर तलाब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लापरवाही के कारण खो रहा है अपना अस्तित्व

ज्ञान और लेखन कौशल के शाश्वत हस्ताक्षर थे श्यामदेव नारायण पाण्डेय: राजेश पाण्डेय

सब इंस्पेक्टर मधुसूदन ने काली कमाई के जरिए एक करोड़ में 8 प्लॉट खरीदे

मशरक में अलग-अलग गांवों में सड़क दुघर्टना में दो घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!