नहर में पानी आने से खिले किसानों के चेहरे, अच्छी फसल होने की जगी उम्मीद

नहर में पानी आने से खिले किसानों के चेहरे, अच्छी फसल होने की जगी उम्मीद

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

लंबे समय से फसलों की सिंचाई के लिए परेशान किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्य नहर में पानी आ गया है,जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों में उम्मीद जगी है कि नहर में पानी आने से किसान फसलों की सिंचाई कर पाएंगे। सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली इस नहर से बड़े क्षेत्र में किसान फसलों की सिंचाई करते रहे हैं। इस चिलचिलाती धूप में और मॉनसून ब्रेक नहीं होने से क्षेत्र के अधिकांश धान का बिचड़ा नहीं गिरा पाये हैं।धान की खेती की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत पड़ती है।

नहर में अभी तक पानी आने से किसान धान का बिचड़ा नहीं गिरा पाये थे। मजबूरन किसानों को पंप सेट से सिंचाई करनी पड़ी था। सोमवार को नहर में पानी पूरा होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। अब किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। किसान भरत यादव बताते हैं कि नहर में पानी आने से लागत का खर्च 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। वहीं किसान अखिलेश सिंह ने भी नहर में पानी आने पर क्षेत्र के किसानों को फायदा होने की बात कही है।

दरअसल इस वर्ष कम वर्षा होने से खेतों के प्यास बुझ नहीं पा रही थी। तेज धूप और गर्मी होने के कारण खेती-किसानी कार्य प्रभावित हो रहा था। खेतों में दरार पड़ गये थे और जलस्तर नीचे चला गया था। कुछ किसानों द्वारा गिराये गये धान के बिचड़ा झुलसने लगे थे।

पिछले कुछ दिनों से किसानों को इस वर्ष फसल कम होने की चिंता सता रही थी। इस बीच नहर में पानी छोड़े जाना से किसानों के चेहरे में खुशी आई है। इस समय पानी की बहुत आवश्यकता थी और उचित समय में नहर से पानी उपलब्ध होना उनके लिए वरदान साबित होगा। अब कृषि कार्य फिर जोर पकड़ेगी। मुख्य रूप से फागू यादव, अंबिका यादव, बीरेंद्र यादव,अखिलेश सिंह,मनोज सिंह, महेश सिंह, अमरेश सिंह,महातम भगत आदि ने नहर की मुख्य शाखा में पानी आने से हर्ष व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े

तुम इधर क्यों आए हो?’ पानी को लेकर छपरा में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी और ईंट पत्थर 

सीवान नगर के दाहा नदी से जलकुंभी हटाने के लिए किया श्रमदान

सिसवन की खबरें :  627पीस बंटी बबली देसी शराब जप्त

पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर रेशमा ने फांसी लगाकर इह लीला समाप्‍त कर ली

बिहार के अररिया में उद्घाटन से पहले गिरा पुल

औरंगाबाद में ATM फ्रॉड करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार:फेवीक्विक की मदद से लगाते थे चूना

बिहार: लड़कियों को 50 हजार की नौकरी का वादाकर किया यौन शोषण, सिगरेट से दागा फिर बेल्ट से पिटाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!