Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
दूल्हे के बहनोई ने की ऐसी हरकत कि दुल्हन के लौटा दी बारात - श्रीनारद मीडिया

दूल्हे के बहनोई ने की ऐसी हरकत कि दुल्हन के लौटा दी बारात

दूल्हे के बहनोई ने की ऐसी हरकत कि दुल्हन के लौटा दी बारात

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

शादी-समारोह के दौरान दूल्हे के बहनोई ने बवाल करा दिया। रात में दुल्हन के मेकअप लेकर बहनोई ने सवाल खड़े किए, जिस पर हंगामा होते बचा। सुबह वर पक्ष ने दुल्हन को जेवर ओर कपड़े देने से इंकार कर दिया। जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी की मारपीट की नौबत आ गई। बवाल बढ़ने पर लड़की पक्ष ने थाने पर तहरीर दी। वहां पंचायत भी चली, लेकिन हल नहीं निकल सका। नतीजन, बिना दुल्हन के ही बारात वापस हो गई।

जौनपुर के जैतीपुर के लालपुर बड़ा गांव में शनिवार रात बदायूं जिले के सराय पिपरिया से बारात आई थी। सभी का नाश्ता कराया गया। द्वारचार होने के बाद दूल्हे के बहनोई ने शराब के नशे में दुल्हन के मेकअप को लेकर कमेंट कर दिया। आरोप है कि वह गाली-गलौज करने लगा। सभी ने उसे समझा-बुझाकर शांत कर दिया। रात में सारी रस्मों को निभाया गया। फेरों से पहले वर पक्ष से दुल्हन को सजाने के लिए कपड़े और जेवर मांगे गए तो लड़के के परिजनों ने हाथ खड़े कर दिए। ऐन मौके पर कपड़े और जेवर नहीं देने पर विवाद हो गया। बात आगे बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई। दूल्हे के बहनोई ने एक बार फिर से दिलों में खटास पैदा करने वाली बात कर दी। उसने लड़की पक्ष के लोगों को धमकी दे डाली।

आरोप है कि दुल्हन के बारे में भी अपशब्द कह डाले। इससे दुल्हन को भी अच्छा नहीं लगा। शादी में विघ्न पड़ने पर रविवार सुबह लड़की वालों ने थाने पर तहरीर दी। जिस पर पुलिस दूल्हे समेत अन्य लोगों को थाने ले आई। काफी देर तक बातचीत चली। लड़की और लड़के पक्ष का पुलिस और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में फैसला कराया गया। नतीजन, बारात बिना दुल्हन के लौट गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सहरावत ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला था। लड़की और लड़के वालों ने फैसला कर लिया है। बारात बगैर दुल्हन लिए ही लौट गई है।

यह भी पढ़े

पेट की चर्बी से है परेशान तो तुलसी-अजवाइन का काढ़ा दिलाएगा छुटकारा, आजमाने से पहले जान लें क्या है बनाने का सही तरीका

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित 

सीवान मैरवा की बेटी सलोनी सौम्या ने प्रथम प्रयास में बीपीएससी में 78  स्थान प्राप्त कर सेलटैक्स कमिश्नर बनी 

दो बच्चें की मां बीपीएससी पास कर बनी सप्लाई  इंसपेक्टर

बांदा जेल की सुरक्षा में सेंध, फरार हो गया एक बंदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!