Breaking

प्रधानाध्यापक ने छठपूजा के मौके पर रसोइयों को दिया अंगवस्त्र और उपहार, खिले चेहरे

प्रधानाध्यापक ने छठपूजा के मौके पर रसोइयों को दिया अंगवस्त्र और उपहार, खिले चेहरे

०१
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार)

 

सीवान। सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के क ई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने महापर्व छठ के शुभावसर पर विद्यालय में कार्यरत रसोइयों को अंगवस्त्र और अन्य उपहार प्रदान किया। इब मौके पर प्रखंड मध्य विद्यालय पहाड़पुर के प्रधानाध्यापक राजाराम मांझी ने रसोइयों को छठपूजा करने लिए अंगवस्त्र और अन्य उपहार दिया।

 

इससे कम मानदेय भोगी रसोइयों के चेहरे खिल उठे।उन्होंने रसोइया देवांती देवी, हीरांती देवी, रुक्मिणी देवी, श्यामानंद यादव और शत्रुघ्न के बीच साड़ी और अंगवस्त्र के अन्य उपहारों का वितरण किया। प्रधानाध्यापक श्री मांझी के हाथों साड़ी और अंगवस्त्र पाकर रसोइयों ने प्रसन्नता प्रकट की।

 

इस मौके पर एचएम राजाराम मांझी के अलावे शिक्षक विनोद कुमार, अनिल कुमार, ब्रजेश प्रसाद, उपेंद्र यादव,मोहम्मद हसन, रंजू कुमारी, सुष्मिता कुमारी, अनिता कुमारी, सरिता कुमारी, यासमीन खातून आदि उपस्थित थे। प्रारंभिक परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेश प्रभात ने हेडमास्टर राजाराम मांझी की इस सृजनात्मक पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि हमें कुछ ऐसा काम करना चाहिए ताकि जरुरतमंदों के घरों में भी खुशियां आये।

 

वहीं हेडमास्टर श्री मांझी ने बताया कि रसोइयों को अंगवस्त्र और अन्य उपहार देकर आत्मसुख मिला। वे हमेशा ऐसा कार्य करते रहेंगे, जिससे दूसरे के घरों की खुशियां बढ़े। उनके इस सराहनीय कार्य की शिक्षक समाज में भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!