Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
जिस प्रेमी के लिए पति को छोड़ा,  उसने ही घर से निकाला - श्रीनारद मीडिया

जिस प्रेमी के लिए पति को छोड़ा,  उसने ही घर से निकाला

जिस प्रेमी के लिए पति को छोड़ा,  उसने ही घर से निकाला

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

बिहार के सारण जिले जलालपुर   में एक पत्नी न्याय के लिए भटक रही है। महिला ने जिस प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ा अब उसने ही घर से निकाल दिया है। 2 महीने से भटक रही पीड़िता पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग महिला थाने के चक्कर लगा रही है। बताया जाता है गाजियाबाद की रहनेवाली सीमा की शादी नवादा के अभिमन्यु कुमार से हुई थी। 2017 में दोनों ने शादी की थी, अब अभिमन्यु ने सीमा से चोरी-छिपे दूसरी शादी कर ली और उसे बेघर कर दिया।

महिला गजियाबाद के लाल कुआं स्थित राधा विहार कॉलोनी की रहने वाली स्व.वीरा ठाकुर की बेटी सीमा ठाकुर है। जिसकी 2017 में जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा मठिया निवासी चंद्रकेतु महतो के पुत्र अभिमन्यु कुमार से शादी हुई थी। अभिमन्यु ने सीमा को धोखे में रखकर 2020 में गांव से दूसरी शादी भी रचा ली।

 

कुछ समय बाद जब सीमा को इस बात की जानकारी हुई तो वह अपने पति से घर ले जाने की जिद्द पर अड़ गई। फिर 21 मार्च को अभिमन्यु उसे अपने साथ उसे घर लाया। जहां उसे उसकी दूसरी शादी की खबर हुई। फिर परिजनों ने आपस मे मिलकर सुलह किया और दोनों को साथ में रखने की बात कहकर उसे अभिमन्यु के घर में पनाह मिल गई।

यह पनाह सिर्फ 10 दिनों के लिए ही मिली। दस दिन बाद ससुरालवालों ने महिला को घर से निकाल दरवाजे बंद कर दिया और फरार हो गए। इस मामले को लेकर सीमा ने जलालपुर थाने में अपने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और कुछ दिनों से थाने के आसपास रहकर ही अपना गुजारा कर रही है।

 

जलालपुर के नवादा मठिया निवासी अभिमन्यु गाजियाबाद के लाल कुआं में रहकर पढ़ाई और जॉब करता था। सीमा का घर वही आसपास में है। सीमा की शादी बरेली के रंजीत ठाकुर से हुई थी ।लेकिन आसपास रहने के चलते दोनों एक दूसरे के करीब हो गए, फिर सीमा को 2016 में एक लड़का भी हुआ।

पहले पति और अभिमन्यु में विवाद हुआ। इसके बाद सीमा ने पहले पति से नाता तोड़ लिया। फिर 2017 में दोनों ने शादी कर ली, और जब वह 5 वर्षों बाद उसे अपने घर लाया तो वो भी परिजनों के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहा है। अपने 6 वर्षीय बेटे को लेकर न्याय के लिए सीमा भटक रही है।

यह भी पढ़े

छपरा में बिजली बना रहे युवक की करंट लगने से  मौत 

पति-पत्‍नी के बीच कलह ने मासूम बेटे की जिंदगी कर दिया अपंग

लालू  के घर रेड करने आई CBI के अफसरों से धक्कामुक्की

सिधवलिया की खबरें :  बरहीमा पेट्रोल पंप के समीप एक कार से 204 बोतल विदेशी शराब बरामद

उत्तर बिहार : सरस्वती विद्या मंदिर खगड़िया में नेत्र जाँच शिविर का आयोजन:

जिला के 250 पंचायतों के 1000 गांव व टोले सुअरपालन क्षेत्र के रूप में चिन्हित

Leave a Reply

error: Content is protected !!