Breaking

महिलाओं से किया छेड़खानी अब छह महीने तक गांव के सभी महिलाओं के कपड़े धोएगा,  कोर्ट ने सुनाई  सजा

महिलाओं से किया छेड़खानी अब छह महीने तक गांव के सभी महिलाओं के कपड़े धोएगा,  कोर्ट ने सुनाई  सजा

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर की एक निचली अदालत ने छेड़खानी के आरोपी को अनोखी शर्त पर जमानत दी है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी को गांव के सभी महिलाओं के कपड़े धोने कहा। वह अगले छह महीने तक ये काम करेगा। शर्त स्वीकार करने के बाद कोर्ट ने उसे जमानत दी है।

बता दें कि 20 वर्षीय आरोपी ललन कुमार पर छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने के तहत केस दर्ज हुआ था। कोर्ट में यह आरोप साबित भी हो गया है। एडीजे अविनाश कुमार (प्रथम) ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को जमकर फटकार लगाई। और महिलाओं का सम्मान करने की बात कही।

वहीं उसके पेशे के आधार पर कोर्ट ने उसे गांव की महिलाओं के कपड़े धोने और प्रेस करने की सजा दी है। ताकि इसके मन में महिलाओं के प्रति सम्मान पनप सके। बता दें कि गांव में करीब 2000 महिलाओं की आबादी है। यानी आरोपी को अगले छह महीने तक फ्री में 2000 महिलाओं के कपड़े धुलने होंगे और उसे आयरन भी करना होगा। साथ ही घर-घर जाकर उसे लौटाएगा। वहीं इसकी निगरानी गांव के मुखिया या सरपंच या किसी भी सम्मानित सरकारी कर्मचारी करेंगे।

 

यह भी पढ़े

महिला को ‘अरेस्ट’ कर पुलिस अफसर ने किया रेप , फिर बॉडी जला दी  

गुस्साए पति ने काट ली अपनी पत्नी की नाक, पूरा मामला जान आप रह जाएंगे हैरान

भाई ने सगी बहन से बार-बार किया रेप, मरा बच्चा पैदा हुआ तो दफना दिया, अब कोर्ट ने दी कड़ी सजा

आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र रमेश श्रीनिवासन ने संस्थान को दिया 1.3 मिलियन डॉलर का दान, बनेगा स्पोर्ट्स एक्टिविटी सेंटर

कांग्रेस के इतिहास में अब तक 63 बार ऐसे मौके आए, जब नेताओं ने अलग होकर नई पार्टी बना ली।

मॉब लिंचिंग! चोरी के आरोप में युवक को लाठी-डंडे और रॉड से पीटा,मौत.

Leave a Reply

error: Content is protected !!