निगरानी विभाग ने पुलिस भवन निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के आवास पर की छापेमारी‚  मिला अकूत संपत्ति

 

निगरानी विभाग ने पुलिस भवन निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के आवास पर की छापेमारी‚  मिला अकूत संपत्ति

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚  राकेश सिंह‚ स्टेट डेस्कः

निगरानी विभाग की विशेष निगरानी इकाई के छापे में पुलिस भवन निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के पास अकूत संपत्ति का पता चला है। विशेष निगरानी इकाई ने आज राजगीर में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता के दो ठिकानों राजगीर और देवघर में छापेमारी की थी।
विशेष निगरानी इकाई ने कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह पर आय से नब्बे लाख रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया था। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर तलाशी ली गई। तलाशी में उनकी संपत्ति आय से करीब तिगुना पाई गई है।
छापेमारी के दौरान अभी तक विभिन्न बैंकों के 25 से अधिक खाता, इसके अलावे चल एवं अचल संपत्ति खरीदने के दस्तावेज मिले हैं। साथ ही 15 लाख रुपए के सोना एवं चांदी के आभूषण की बरामदगी हुई है। देवघर में बहुत बड़े परिसर में 21 कमरों का सुसज्जित 2 तीन मंजिला मकान इंटरकनेक्टेड है। जिसकी कीमत 3 करोड आंकी गई है।
पटना व लखीसराय में भी जमीन के 7-8  दस्तावेज मिले हैं।जिसकी कीमत पंद्रह लाख है ।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभियुक्त के पास तीस लाख  रूपए विभिन्न बैंकों में जमा होने के प्रमाण व फिक्स डिपाजिट भी हैं। जो कागजात मिले हैं उसमें प्राथमिकी में लगाए गए आरोप की पुष्टि हुई है। यह भी पता चला है उनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति कई गुना ज्यादा है।अभी जाँच चल रही है और संपत्ति में आगे और वृद्धि होने की पूरी संभावना है।

बताया जाता है कि अभियुक्त ने एक महीने पहले ही अपनी लड़की का विवाह किया था। जिसमें लाखों रुपए खर्च करने की चर्चा है।इस बिंदु पर आगे जाँच की जाएगी। विस्तृत पूछताछ के लिए अभियुक्त को बुलाया जा सकता है। विशेष निगरानी इकाई ने बताया कि छापेमारी की सूचना मिलते ही वह फरार हो गए तथा मोबाइल बंद कर लिया। कार्यपालक अभियंता की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फरार होने की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि अभियुक्त की छवि एक भ्रष्ट अधिकारी की रही है और विगत कई वर्षों से राजगीर में पदस्थापित रहे है।

यह भी पढ़े

दूल्हा 100 साल के व दुल्हन 90 साल की, शादी में छह लड़के-लड़कियां, 33 पोते-पोतियां बराती.

शीना बोरा हत्याकांड में इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआइ से मांगा जवाब.

केंद्र केजरीवाल के षड्यंत्र की एनआईए से जांच करवाए–सुरजेवाला.

केंद्र केजरीवाल के षड्यंत्र की एनआईए से जांच करवाए–सुरजेवाला.

उर्फी जावेद ने पहनी न्यूड कलर में अतरंगी ड्रेस, देखकर  फैंस  के होश उड़े

अहमदाबाद सिरियल ब्‍लास्‍ट कांड के आरोपी कैसे पकड़े गये, पढ़े यह खबर

Leave a Reply

error: Content is protected !!