Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या, पहले जमकर पीटा, फिर दौड़ाकर मार दी गोली - श्रीनारद मीडिया

प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या, पहले जमकर पीटा, फिर दौड़ाकर मार दी गोली

प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या, पहले जमकर पीटा, फिर दौड़ाकर मार दी गोली.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

भोजपुर में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गयी। प्रेमिका से मिलने उसके गांव गये युवक को गोली मार दी गयी। यह वारदात सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में गुरुवार की रात हुई। मृत युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी सुदर्शन राय का 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार था। वह जमशेदपुर में ट्रक चालक था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनीष कुमार प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था। इस बीच प्रेमिका के घर वालों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान पहले मारपीट की गयी और उसके बाद मनीष कुमार को गोली मार दी गयी। गोली उसकी पीठ में लगी थी। इलाज के लिए सहार सीएचसी ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर सहार थाने की पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह भी पहुंचे और मामले की तफ्तीश की।

एसडीपीओ ने बताया कि अब तक की जांच और पूछताछ में मनीष कुमार की प्रेम प्रसंग में हत्या किये जाने की बात सामने आयी है। उसकी प्रेमिका और दोस्त से पूछताछ में भी इसकी पुष्टि हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि गुरुवार की रात मनीष कुमार अपने दोस्त के साथ एकवारी गांव प्रेमिका से मिलने गया था। दोनों बात कर रहे थे, तभी लड़की के घर वालों ने दोनों को देख लिया।

इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया और पिटाई की गयी। इसके बाद मनीष कुमार को गोली मार दी गयी। दोस्त ने बचाने का प्रयास किया, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। उन्होंने कहा कि गोली मारने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। हालांकि इस मामले में अभी मृत युवक के परिजनों का फर्दबयान नहीं आया है।

पहले की गयी मारपीट, फिर मार दी गोली

प्रेमिका से मिलने उसके गांव गये युवक की पहले पिटाई की गयी। इसके बाद भगा कर समय पीछे से पीठ में गोली मार दी गयी। इससे उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार युवक मनीष कुमार अपने गांव के ही एक दोस्त के साथ बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव गया था। वहां दोनों बात कर रहे थे, तभी चार युवक वहां आ धमके और उन दोनों की पहले जमकर पिटाई की।

इसके बाद उन्होंने दोनों को भागने के लिए कहा। इस पर दोनों भागने लगे। तभी एक युवक ने उसे पीछे से गोली मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सहार सीएससी ले जा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के दोस्त ने भी पुलिस की पूछताछ में यह बात कही है। पुलिस के अनुसार घरवालों की ओर से लड़की और मनीष के दोस्त के साथ भी मारपीट की गयी है।

भाई बोला : प्रोगाम में जाने की बात कह घर से निकला था मनीष

चरपोखरी थाना क्षेत्र कोयल गांव निवासी रोशन कुमार ने बताया कि उसका भाई मनीष गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर से प्रोग्राम में जाने की बात कह दोस्त के साथ घर से निकला था। इसी बीच गांव के कुछ युवकों से पता चला कि उसका भाई एकवारी गांव गया था। वहां उसे गोली मार दी गयी है। इसके बाद उसने सहार थाने से बात की, तो बताया गया कि आरा सदर अस्पताल जाइये। इसके बाद वह आरा सदर अस्पताल पहुंचा। वहां उसका भाई मृत पड़ा था। इधर, बताया जा रहा है कि एकवारी गांव में मनीष कुमार का एक दोस्त है। वह उससे अक्सर दोस्त से मिलने एकवारी गांव जाता था।

उसी दौरान एकवारी गांव की एक लड़की से उसे प्यार हो गया। उस लड़की से मिलने वह गुरुवार की शाम एकवारी गया था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात एकवारी गांव में दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गयी थी। कुछ प्रोग्राम भी था। उसी कार्यक्रम में जाने के नाम पर वह घर से गया था। लेकिन वहां अपनी प्रेमिका से मिलने चला गया।

हाल में ही हुआ था प्यार, दस रोज पहले भी गया था मिलने

इधर, दोस्त की मानें तो हाल में मनीष और उस लड़की की आंखें चार हुई थीं। दस रोज पहले भी मनीष उससे मिलने गया था। तब लड़की घर वालों ने मनीष को उससे मिलने से मना भी किया था। इसके बावजूद वह गुरुवार की रात उससे मिलने गया था। दोस्त की मानें तो मनीष को करीब एक माह पहले ही प्यार हुआ था।

दशहरा में ही गांव आया था मनीष, हत्या से मचा कोहराम

कोयल गांव निवासी मनीष कुमार झारखंड के टाटा में ट्रक चलाता था। दशहरा के मौके पर ही वह घर आया था। उसकी हत्या से घर में रोना-धोना और कोहराम मचा है। बताया जाता है कि मनीष दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में पांच बहन रिंकू देवी, रेणु देवी, नीतू देवी, ममता देवी, निराशा देवी और एक भाई रोशन कुमार है। उसकी मां शारदा देवी की मृत्यु दो वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। इधर, दीपावली के दिन घर का चिराग बुझ जाने से परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

एक माह पहले जगदीशपुर में प्रेम प्रसंग में की गयी थी पंप कर्मी की हत्या

भोजपुर में प्रेम करने वालों को अक्सर मौत की सजा मिलती रहती है। अभी करीब एक माह पहले ही जगदीशपुर इलाके में एक पेट्रोल पंप कर्मी की धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। उसका सिर भी गायब कर दिया गया था। मृतक जगदीशपुर के जागा के पीपल मोहल्ले का रहने वाला राजेश कुमार अनुज गोड़ था। उसका शव जगदीशपुर के ही मोर्चा गांव के पास से मिला था। वह भी 12 अक्टूबर की रात अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। तभी उसकी हत्या कर दी गयी थी।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!