Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
जिसकी लागी लगन भगवान में, उसका दिया जलेगा तूफान में... - श्रीनारद मीडिया

जिसकी लागी लगन भगवान में, उसका दिया जलेगा तूफान में…

जिसकी लागी लगन भगवान में, उसका दिया जलेगा तूफान में…

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

गांधी मैदान में पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से हो रहे संगीतमय हो रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन राघव जन्म के प्रसंग पर झूम उठे श्रद्धालु

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,
कौसल्या हितकारी ।
हरषित महतारी, मुनि मन हारी,
अद्भुत रूप बिचारी ॥

कथा का तीसरा दिवस

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान नगर के हृदयस्थल गांधी मैदान में सकारात्मकता और समरसता के संचार के लिए आयोजित हो रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन अंतराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज ने भगवान राम के जन्म के प्रसंग को सुनाया। राघव के जन्म के प्रसंग पर उपस्थित श्रद्धालुजन झूम उठे। कथावचन के दौरान पूज्य राजन जी महाराज ने जिंदगी से जुड़े कई रहस्यों की आध्यात्मिक विवेचना भी की।

राजन जी महाराज ने कथा वाचन करते हुए कहा कि आज के दौर में सबसे कठिन काम शांत रहना हो गया है। सब कुछ अशांत है। जब तक कामनाओं पर लगाम नहीं लगाया जाता है, तब तक शांति नहीं मिल सकती है। इसलिए जो प्राप्त है उसे पर्याप्त मानने का प्रयास कीजिए। आपका जीवन सार्थकता को प्राप्त कर लेगा। संतोषपूर्वक जीवन जीते हुए सदैव प्रसन्न चित्त रहने का प्रयास कीजिए। जिंदगी में क्या छूट गया? उसकी सूची मत बनाइए। जो मिला है उसकी सूची बनाइए।

राजन जी महाराज ने कहा कि वह लक्ष्य चाहे धार्मिक हो या सामाजिक, यदि आप उसे पाना चाहते हैं तो व्यवहार के संदर्भ में दूसरे किसी पर आश्रित न रहिए। आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कीजिए। आत्मनिर्भरता ही आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। यही आत्मविश्वास आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। जिससे आपका जीवन सफल होगा।

पूज्य राजन जी महाराज ने कथा के दौरान प्रेम के भाव के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा भगवान भी भक्त के प्रेम में आकर ही अवतार लेते हैं। जिंदगी में अगर प्रेम नहीं हो तो सब कुछ बेकार है। भक्त भी प्रेमपूर्वक अगर राम नाम जप ले तो भवसागर से पार हो जाना मुमकिन हैं। प्रेम पूर्वक जीवन ही मानव जीवन का उद्देश्य होना चाहिए।


सनातन संस्कृति सदैव से शाश्वत है यह नित्य नूतन है तो चीर पुरातन है सनातन संस्कृति को स्मरण करने के कई स्रोत हैं, इनमें से एक है कथा का वाचन व श्रवण। जो वैष्णव व शैव कथाओं के माध्यम से जन समुदाय तक पहुंचता रहता है। काल के चक्र में इसे नूतन बनाने का दायित्व आने वाली पीढ़ी को मिलती रही है। ऐसा ही कुछ ऐसा ही कुछ हुआ जब सीवान अपने प्रशासनिक स्थापना के 50 वर्ष पूरे किया और इस उपलक्ष्य पर सनातन संस्कृति न्यास द्वारा श्रीराम कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में नगर के ऐतिहासिक हृदय स्थली गांधी मैदान में राम कथा कि बयार बह चली।

श्री राम कथा के तीसरे दिन नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती किरण गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, डॉक्टर ठाकुर अशोक कुमार प्रसाद, डॉक्टर मिताली, भाजपा नेता राजीव सिंह बिट्टू, पूर्व एमएलसी मनोज सिंह,देवरिया से पधारे पूर्व विधायक सत्य मणि त्रिपाठी,अरूण वर्मा,राजू वर्मा,मुम्बई से सपरिवार कथा श्रवण करने आये योगेन्द्र कुमार सिंह,रवींद्र कुमार सिंह,वाराणसी से आये संत योगेश उपाध्याय,छपरा से आये वीरेंद्र तिवारी, नगेंद्र तिवारी, संदीप तिवारी, पिंटू तिवारी, नवादा जिला से आए अशोक कुमार एवं सीवान के विभिन्न प्रखंडों से आये भक्तगण राजू सिंह, नाग मणि तिवारी,जितेंद्र तिवारी, रामप्रवेश उपाध्याय, रवि प्रकाश मिश्र दीपिका शाही, सुनील कुमार पाण्डेय, प्रसनजीत चौरसिया, रामेश्वर सोनी, सूरज पाण्डेय, डॉक्टर अशोक ठाकुर, डॉक्टर अशरफ अली, डॉक्टर आर.के. सिंह, पत्रकार आनंद कुमार मिश्रा, सुनील चंदेल, लक्ष्मीकांत पाठक, जीव नारायण,जय प्रकाश सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, अरुण सिंह श्रद्धालु अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

तीसरे दिन दैनिक यजमान के रूप में राहुल तिवारी,अलका तिवारी,विजय कुमार पाण्डेय,मंज कुमारी, गणेश दत्त पाठक, रेखा पाठक,सुधाकर प्रसाद गुप्ता, राजकुमारी देवी,मुन्ना कुमार,रानी देवी,नंदकिशोर पंसारी,उर्मिला देवी आदि सम्मिलित रहे। सनातन संस्कृति न्यास द्वारा आयोजित इस आयोजन में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। आगत अतिथियों को स्मृति चिन्ह आयजन समिति के सह स्वगताध्यक्ष डॉक्टर राजन कल्याण सिंह ने प्रदान किया।

श्री राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर कुमार ने बताया कि ऐसी व्यवस्थाओं को सृजित किया गया है ताकि श्रद्धालुजन प्रतिदिन सायंकाल पाचं बजे से श्री राम कथा का आनंद उठा सकें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!