पाक में आसमान छूने वाली है जरूरी सामानों की कीमत
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान के साथ सभी तरह के व्यापार को रोक दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। हालांकि, ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के अनुसार, इस सीमा बंद होने से केवल औपचारिक व्यापार रुकने की उम्मीद है, मांग नहीं। पाकिस्तान तीसरे देशों के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय सामान मंगाना जारी रखने की कोशिश कर सकता है, लेकिन इसकी कीमत ज़्यादा होगी।
पुलवामा हमले के बाद भारत ने रद किया MFN का दर्जा
जीटीआरआई ने उल्लेख किया कि फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। उस समय, भारत ने पाकिस्तान का सबसे पसंदीदा राष्ट्र (MFN) का दर्जा रद कर दिया था और उसके आयात पर 200 प्रतिशत का भारी शुल्क लगा दिया था।
जीटीआरआई के अनुसार, “सीमा बंद होने से औपचारिक व्यापार रुक जाता है, लेकिन मांग नहीं। पाकिस्तान भारतीय सामान खरीदना जारी रखेगा, बस ज्यादा कीमत पर और तीसरे देशों के जरिए”।
बता दें, भारत द्वारा पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान का एमएफएन का दर्जा रद करने के बाद पाकिस्तान ने अगस्त 2019 तक भारत के साथ सभी द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया था। तभी से दोनों देशों के बीच औपचारिक व्यापार को बड़े पैमाने पर निलंबित कर दिया गया है। पाकिस्तान भारत से केवल कुछ चीजें ही निर्यात करता है, जिसमें मुख्य रूप से दवाइयों को मानवीय आधार पर अनुमति दी गई है।
भारत-पाकिस्तान के बीच का व्यापार
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, व्यापार रोक के बावजूद, भारत ने वित्त वर्ष अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 के बीच पाकिस्तान को 447.7 मिलियन अमरीकी डॉलर मूल्य का सामान निर्यात किया है।
इन निर्यातों में मुख्य रूप से आवश्यक वस्तुएं जैसे कि फार्मास्यूटिकल्स (110.1 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक), 129.6 मिलियन अमरीकी डॉलर मूल्य की सक्रिय दवा सामग्री (एपीआईएस), 85.2 मिलियन अमरीकी डॉलर मूल्य की चीनी, 12.8 मिलियन अमरीकी डॉलर मूल्य के ऑटो पार्ट्स और 6 मिलियन अमरीकी डॉलर मूल्य के उर्वरक शामिल थे।
अगर पाकिस्तान से भारत का आयात के बात करें तो ये न के बराबर था, जो केवल 0.42 मिलियन अमरीकी डॉलर था। इन आयातों में 78,000 अमरीकी डॉलर मूल्य के अंजीर और 18,856 अमरीकी डॉलर मूल्य की तुलसी और मेंहदी जैसी जड़ी-बूटियाँ जैसे कृषि वस्तुएं शामिल थीं।
इन देशों के माध्यम से सामान मंगा सकता है पाकिस्तान
हालांकि औपचारिक व्यापार चैनल अब पूरी तरह से बंद हो चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान तीसरे देशों के माध्यम से अनौपचारिक मार्गों के माध्यम से आयात जारी रखने की कोशिश करेगा। जीटीआरआई का अनुमान है कि लगभग 10 बिलियन अमरीकी डॉलर का व्यापार अभी भी पुनः निर्यात मार्गों के माध्यम से होता है, मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर के माध्यम से।
पाकिस्तान कथित तौर पर इन तीसरे देशों के माध्यम से कई भारतीय उत्पादों का आयात करता है, जिनमें फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, कपास, चाय, कॉफी, रंग, प्याज, टमाटर, लोहा, इस्पात, चीनी, नमक और ऑटो पार्ट्स शामिल हैं। दूसरी ओर, भारत को हिमालयन पिंक नमक और खजूर, खुबानी और बादाम जैसे सूखे मेवे भी इसी तरह के अप्रत्यक्ष मार्गों से पाकिस्तान से मिल सकते हैं।
पाकिस्तान इन दिनों भारत से मुख्य रूप से केमिकल्स, दवा और चीनी जैसे आइटम की खरीदारी करता है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत ने पाकिस्तान को 1.2 अरब डॉलर का निर्यात किया था जबकि भारत ने पाकिस्तान से सिर्फ 28 लाख डॉलर का आयात किया था।
पाकिस्तान पर ट्रैड वॉर
- भारत से व्यापार खत्म करने पर पाकिस्तान में दवा, केमिकल्स व चीनी की कीमत बढ़ सकती है। वर्ष 2019 में पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आने वाली वस्तुओं पर 200 प्रतिशत का शुल्क लगा दिया था।
- उस समय भी पाकिस्तान ने भारत से व्यापार खत्म करने की एलान किया था, लेकिन कुछ दिनों के बाद ही पाकिस्तान भारत से विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी करने लगा।
भारत को कोई नुकसान नहीं
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशंस (फियो) के अध्यक्ष एस.सी. रल्हन के मुताबिक, पाकिस्तान के फैसले से भारत को कोई नुकसान नहीं है क्योंकि भारत के कुल व्यापार में पाकिस्तान के साथ व्यापार की हिस्सेदारी सिर्फ 0.06 प्रतिशत है।
- पाकिस्तान के साथ भारत का व्यापार लगातार कम हो रहा है। गत वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल-जनवरी की अवधि में भारत ने पाकिस्तान को 50 करोड़ डॉलर का निर्यात तो 4.2 लाख डॉलर का आयात किया।
- वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में भारत ने वस्तु व सेवा को मिलाकर 800 अरब डॉलर से अधिक का निर्यात किया है।
- भारत पाकिस्तान को सबसे अधिक केमिकल्स और दवा का निर्यात करता है तो पाकिस्तान से भारत में अंजीर व कुछ अन्य ड्राइ फ्रूट्स मामूली मात्रा में आते हैं।
- ग्लोबल ट्रेड़ रिसर्च इंशिएटिव के मुताबिक पाकिस्तान अप्रत्यक्ष रूप से यूएई और ¨सगापुर जैसे देशों के रूट से भारत से सालाना लगभग 10 अरब डॉलर का सामान खरीदता है।
पाकिस्तान में टमाटर 200 रुपये किलो
आजादपुर मंडी के टमाटर व्यापारी अनिल मल्होत्रा के मुताबिक, भारत से टमाटर निर्यात बंद होने के बाद से पाकिस्तान में हर साल टमाटर का भाव 200 रुपए प्रति किलोग्राम तक चला जाता है।
- यह भी पढ़े……………
- क्या देश शक्तिशाली है अगर है तो ये दिखाने का समय आ गया है- मोहन भागवत
- पैसे के लिए नहीं भटकेंगे आतंकी हमले के पीड़ित
- वैशाख मास शिवरात्रि 26 अप्रैल शनिवार को।