Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बारिश के दिनों में चिकनपॉक्स के संक्रमण का खतरा अत्यधिक, लिहाज़ा बचाव को लेकर सतर्कता जरूरी: - श्रीनारद मीडिया

बारिश के दिनों में चिकनपॉक्स के संक्रमण का खतरा अत्यधिक, लिहाज़ा बचाव को लेकर सतर्कता जरूरी:

बारिश के दिनों में चिकनपॉक्स के संक्रमण का खतरा अत्यधिक, लिहाज़ा बचाव को लेकर सतर्कता जरूरी:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए शुद्ध पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करने की आवश्यकता: सिविल सर्जन

नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं के अलावा बुजुर्गों को सबसे अधिक चिकनपॉक्स का ख़तरा: एसीएमओ

श्रीनारद मीडिया, पूर्णिया,  (बिहार):

उमस भरी गर्मी और बारिश के मौसम में संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा होता है। लिहाजा इससे बचाव को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा गाइड लाइन जारी की गयी है। जिसमें चिकनपॉक्स बेहद संक्रामक बीमारी बताया गया है। यह एक वायरल बीमारी है। जिसके कारण शरीर में फफोले (दाने की तरह) दिखते हैं। शुरू के दिनों में चेहरे एवं छाती पर दाने दिखते हैं। फिर पूरे शरीर में धीरे-धीरे फैल जाता है। शरीर में पड़ने वाला दाना द्रव से भरे होते हैं। जिस कारण खुजली की समस्या अत्यधिक होती है। चेचक का टीका नहीं लगाने वाले को विशेष रूप से प्रभावित करता है। अमूमन यह जानलेवा नहीं है। लेकिन स्वास्थ्य से संबंधित जटिलताएं पैदा करने में सक्षम होता है।

 

उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए शुद्ध पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें: सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि कुछ दिनों से लगातार कभी धूप तो क़भी बारिश होने के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। गर्मी बढ़ने से लोगों को पंखों में भी राहत नहीं मिल रही है। जिस कारण लोगों का पसीना नहीं सूख रहा है। लोग गर्मी से बचाव के लिए घरों में रहने को मजबूर हो रहे है। गलियों और मुख्य मार्गों से लेकर हाइवे तक लोगों की आवाजाही कम दिखने लगी है। घरों से बाहर निकलने से लोग कतरा रहे है। साथ हीं जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के बाद उमस भरी गर्मी कम होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी लगने पर तेज बुखार के साथ ही डायरिया होने की आशंका बढ़ जाती है। गर्मी से बचाव के लिए शुद्ध पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करने के अलावा हरी सब्जी और ताजे फलों का सेवन करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी में पूरी आस्तीन के कपड़े पहन और सिर ढक कर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। ताकि किसी भी बीमारी से अपने आपको बचाया जा सके।

 

नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं के अलावा बुजुर्गों को सबसे अधिक चिकनपॉक्स का ख़तरा: एसीएमओ

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि वैसे तो चिकनपॉक्स सभी तरह की आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। लेकिन नवजात शिशुओं एवं शारीरिक रूप से कमजोर  लोगों के साथ ही गर्भवती महिलाएं एवं बुजुर्ग लोगों को संक्रमण का खतरा अत्यधिक होता है। उन्होंने बताया कि चिकन पॉक्स का इलाज आसानी से संभव है। लेकिन इसके लिए  चिकित्सकीय परामर्श भी जरूरी है। चिकनपॉक्स से जुड़ी हुई किसी भी तरह की समस्या आने की स्थिति में अपने  नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करना जरूरी होता है। साथ ही संबंधित एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के भी संपर्क में रहना जरूरी होता है। ताकि समय पर प्रभावित व्यक्ति तक आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध करायी जा सके।

यह भी पढ़े

सारण की पवित्र धरती से हमेशा हुआ है नया आगाज : उमेश सिंह कुशवाहा

राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ के पदाधिकारियों ने दी सी ए सौरभ को बधाईयां

आशा कार्यकर्ताओं का 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, ओपीडी सेवा हुई बाधित

सड़क धसने बना गढा किसी बड़ी दुर्घटना की दे रहा है संकेत

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में  मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित  

महेंद्रनाथ मंदिर में  एकादशी के अवसर पर हुआ दुग्‍धाभिषेक 

कोर्ट ले जाने के दौरान गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या

CSP लूट की कोशिश में शामिल लाइनर गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!