Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
जामापुर में अविरल प्रवाहित हो रही आस्था की सरिता - श्रीनारद मीडिया

जामापुर में अविरल प्रवाहित हो रही आस्था की सरिता

जामापुर में अविरल प्रवाहित हो रही आस्था की सरिता

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

प्राचीन राम जानकी मंदिर से दिव्यता लिए भव्य कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के जीरादेई  प्रखंड के ग्राम जामापुर का स्वरूप बदला हुआ था। वह कुछ पल के लिए ही सही परंतु अवधपुरी बन चुका था। वहां की सड़कों पर आस्था का समंदर बह चला था। क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग, क्या महिलाएं, क्या बालिकाएं सब राममय हो चुके थे। जुबां पर सिर्फ राम थे और मन में भी राम, दिखाई केवल राम पड़ रहे थे, सुनाई सिर्फ राम ही दे रहे थे। कदम चलते चलते रामधुन पर थिरकने लग रहे थे।

करतल ध्वनि आस्था को जहां ऊर्जा प्रदान कर रही थी। वहीं नारों की हुंकार श्रद्धा से सराबोर किए जा रही थी। क्षेत्र के मंगल की कामना लिए ग्रामवासी वैसे तो सर पर कलश धारण किए हुए थे पर चेहरे पर विष्णु महायज्ञ में भागीदारी का उत्साह भरपूर झलक रहा था। उल्लास और उमंग का माहौल सड़क पर भी सतरंगी छटा बिखेर रहा था। चहुओर पीताम्बरधारी नर नारी आस्था की सरिता में पूरे श्रद्धाभाव से डुबकी लगाते दिख रहे थे। अवसर था सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड के ग्राम जामापुर के राम जानकी मंदिर में शुक्रवार को शुरू हुए अति पावन विष्णु महायज्ञ के कलश यात्रा का।

जामापुर के प्राचीन राम जानकी मंदिर प्रांगण में आयोजित हो रहे श्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को अक्षय तृतीया के दिन बेहद शुभ मुहूर्त में कलश यात्रा से प्रारंभ हुई। शास्त्रों के मुताबिक, कलश सुख-समृद्धि का प्रतीक है। जो लोग कलश यात्रा में चलते हैं, सुख-समृद्धि उनका साथ कभी नहीं छोड़ती और परमात्मा की विशेष कृपा के पात्र हो जाते हैं।
यज्ञाचार्य अरविंद मिश्रा ने बताया कि यज्ञ समस्त प्राणियों के कल्याणार्थ किया जाता है। यज्ञ को श्री विष्णु और श्री विष्णु को ही यज्ञ माना जाता है। उन्होंने बताया कि यज्ञ मानव जीवन को सफल बनाने के लिए एक आधारशिला है। यज्ञ के अध्यक्ष श्री 1008 रामनारायण दास जी महाराज हैं।

शुक्रवार सुबह जामापुर के रामजानकी मंदिर से सोना नदी तक और फिर जामापुर बाजार से होकर कलश यात्रा गुजरी। यज्ञ मंडप की परिक्रमा की गई।शुक्रवार की संध्या से झांसी की प्रख्यात प्रवचन वाचिका किरण भारती जी के श्रीमुख से प्रवचन का सिलसिला भी शुरू हुआ जो प्रतिदिन रात्रि में होगा।

जामापुर गांव की मुखिया पूनम देवी और उनके पति राजेश सिंह सहित अन्य आयोजन मंडल के सदस्यों ने बताया कि 18 मई तक जामापुर गांव में आस्था, श्रद्धा और मनोरंजन की त्रिवेणी बहने वाली है। श्री विष्णु महायज्ञ के दौरान पूजन अर्चन के साथ रामलीला और रासलीला का भी मंचन होगा। प्रतिदिन प्रवचन सुनकर श्रद्धालुजन आध्यात्मिक ज्ञान गंगा में डुबकी भी लगाएंगे। मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था भी की गई है। 18 मई को हवन के साथ महाप्रसाद का वितरण भी होगा। आयोजक मंडल ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुजन से जामापुर में आयोजित हो रहे श्री विष्णु महायज्ञ में भाग लेकर पुण्य का भागी बनने का निवेदन किया है।

यह भी पढ़े

पीएम मोदी के पास है इतने करोड़ की संपत्ति

सिसवन की खबरें :  जीविका दीदीयो ने  मतदान के लिए मतदाताओं को किया जागरूक  

मांझी की खबरें : चोरों ने दरवाजा तोड़कर लाखों की संपति छोड़ी 

चिकित्सक की बेटी कुंजल ने सीबीएसई की 10वीं परिक्षा में 84% अंक लाकर किया गांव का नाम रौशन 

आगामी 16 मई को “कनेक्ट विथ कम्युनिटी, कंट्रोल डेंगू” थीम के तहत मनाया जाएगा डेंगू दिवस:

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!