3151 कन्या पूजन के साथ विश्व शांति महायज्ञ का हुआ पूर्णाहुति
श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):
सूर्य मंदिर परिसर में होने वाले नव दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ का आज भव्यता के साथ समापन हो गया।
यज्ञ के अंतिम दिन पूर्ण विधि- विधान के साथ यज्ञाचार्य डाक्टर भारद्वाज शास्त्री महामंडलेश्वर राम सुमिरन दास जी महाराज एवं अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पुण्डरीक शास्त्री जी महाराज के जयकारों से यज्ञ परिसर गुंजयमान रहा।
समाप्ति के समय बैंड बाजा मंत्रोच्चारण के बाद 2551 कुवांरी कन्याओं को महाराज जी खुद चरण पखार रहे थे साथ ही समिति की ओर से कन्याओं को खोइचां एवं चुनरी ओढाकर सम्मानित किया गया साथ ही कुवांरी मोजन कराकर विदा किया गया।
कल कोठियाँ नरावं के तमाम भक्तों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।
महाआरती के लिए विशेष इंतजाम किया गया जिसमें सूर्य कुंड घाट को दीपोत्सव का रूप दिया गया।
यज्ञ में बनारस से आए बटुकों द्वारा महागंगा आरती का आयोजन भक्तों को झूमने पर विवस कर देता है।
डाक्टर पुण्डरीक शास्त्री जी महाराज द्वारा प्रवचन से क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
यज्ञ क्षेत्र में सेवा समिति की ओर से शीतल जल, स्थानीय डाक्टर अरुण शर्मा सहित कई डाक्टर द्वारा चिकित्सा की वयवस्था किया गया।
सोमवार को विशाल भंडारे को लेकर यज्ञ समिति ने विशेष तैयारी किया गया है कोठियाँ नरावं क्षेत्र के रज युवाओं ने बैठक कर भंडारे की सफलता के लिए आवश्यक सामग्री की वयवस्था जुटाने में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़े
मशरक में 9 दिवसीय रूद्र महायज्ञ में प्रवचन में श्रोताओं की उमड़ी भीड़
महिला जदयू जिला कार्यकारिणी की सूची जारी कमेटी में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया
अब हरियाणा में नई पीढ़ी की सोच के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस
विजन 2047 को पूरा करने के लिए ‘स्व’ को पहचानना जरूरी : सुरेश सोनी
इस्माईलाबाद, जिला कुरुक्षेत्र मे अवैध नशीले पदार्थ का कारोबारी हरियाणा एनसीबी ने धरा, मुकदमा दर्ज