पटना में दूल्‍हे की वजह से बुरे फंसे झारखंड से आए बाराती

पटना में दूल्‍हे की वजह से बुरे फंसे झारखंड से आए बाराती

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,स्टेट डेस्क

झारखंड के शहर हजारीबाग से बिहार की राजधानी पटना में आई एक बारात को लड़की के परिवार ने बंधक बना लिया। शादी में सिंदूरदान की रस्‍म से ठीक पहले मामला बिगड़ गया। इसके बाद लड़की वालों ने शादी करने से ही इन्‍कार कर दिया। अब लड़की वालों का कहना है कि दान-दहेज में दिया गया सारा सामान लौटाने के बाद ही वे बारात को वापस लौटने देंगे। इस मामले की खबर पुलिस को लगी तो एक टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस के पहुंचने पर दोनों ही पक्ष ने कहा कि वे आपसी सहमति से मामला सुलझा लेंगे। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर थानाक्षेत्र के गोला रोड स्थित एक घर में बारात आई थी। इसी जगह शादी भी हो रही थी। रविवार की शाम शादी की रस्‍म शुरू हुई। सब कुछ ठीक से चल रहा था। लड़का और लड़की दोनों पक्ष के लोग उत्‍साहित थे। नाच-गाना और खाने-पीने का दौर सब चलता ही रहा। इस बीच सिंदूर दान से ठीक पहले दूल्‍हा किसी वजह से बेहोश हो गया। इसके बाद तो पूरा माहौल ही बदल गया।

लड़की वालों को इस बात की आशंका है कि दूल्‍हे को पहले से कोई बीमारी है, जिसे छिपाया गया था। कुछ लोग दूल्‍हे को मिर्गी की बीमारी होने की बात भी कह रहे हैं। बहरहाल लड़की वालों का कहना है कि अब वे किसी भी हाल में यह शादी नहीं करेंगे। उनका कहना है कि दहेज में दिया गया सारा सामान और रुपये लौटाने के बाद बारात के लोगों को लौटने दिया जाएगा। दारोगा अर्चना ने बताया कि दोनों पक्ष आपसी सहमति के आधार पर मामला सुलझाने की बात कह रहे हैं। किसी पक्ष से पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!