महिला को कागज के बंडल थमा 40 हजार उड़ा ले गए उचक्के श्री नारद मीडिया अरविन्द रजक पंचदेवरी गोपालगंज ; पंचदेवरी बाजार में मंगलवार को एक महिला को तीन लाख रुपये बता कागज के बंडल थमा कर उच्चको ने 40 हजार उड़ा ले गए। पीड़ित महिला बनकटिया गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की पत्नी उषा देवी बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पंचदेवरी पिकेट प्रभारी रियाज हुसैन पुलिस बल के साथ पहुंचे और महिला से पूछताछ की। बताया जाता है कि उषा देवी पंचदेवरी स्टेट बैंक से रुपए निकालने के लिए गई थी। इस बीच दो उच्चके भी उषा के पिछे लगे हुए थे। रुपए निकासी के बाद उसके पीछे पीछे दोनों उचक्के नीचे उतरे और महिला को तीन लाख रूपपे बताकर कागज का बंडल देकर 40 हजार लेकर रफूचक्कर हो गए। कुछ देर के बाद जब दोनों उचक्के नहीं पहुंचे तो महिला ने झोला खोलकर देखा तो उसमें कागज का बंडल था। इसके बाद महिला ने चिल्लाना शुरू किया। देखते देखते भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने स्टेट बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला। पिकेट प्रभारी रियाज हुसैन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उच्चको की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।इधर उपभोक्ताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। बैंक के कर्मी और पुलिस के शिथिलता से ऐसी घटनाएं होती हैं।
महिला को कागज के बंडल थमा 40 हजार उड़ा ले गए उचक्के
