Breaking

सीवान की नवनिर्वाचित सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा का हुआ सम्मान

सीवान की नवनिर्वाचित सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा का हुआ सम्मान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान नगर के चाप ढाला स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के परिसर में सीवान की नवनिर्वाचित सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा का सम्मान समारोह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया। समारोह में सीवान के सैकड़ो गांव और पंचायतों से गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

समारोह में मुख्य रुप से सीवान के लाल व बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं का सिर झुका कर सम्मान करता हूं। जनता का जनादेश सर्वोपरि है। समाज की सेवा, बिहार देश की सेवा हमारा कार्य है। हम सभी के सेवक हैं और सदैव सेवा करते रहेंगे। हम कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे। आगामी एक वर्ष के अंदर स्वास्थ्य विभाग में 60 हजार नियुक्ति होने वाली है, जबकि बिहार में कुल 5 लाख युवाओं को रोजगार का लाभ मिलेगा।

सभी कार्यकर्ताओं का मैं आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने अहर्निश परिश्रम करके सीवान लोकसभा से विजयलक्ष्मी कुशवाहा को विजयी बनाया है। सारण प्रमंडल के चारों लोकसभा क्षेत्र में हमलोगों ने विजय प्राप्त किया हैं। इसके साथ मैं यह भी घोषणा करता हूं कि सीवान लोकसभा के सभी छह विधान सभा में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की कार्यकर्ताओं की ओर से मैं नवनिर्वाचित सांसद को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।


इस अवसर पर दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह, गोरियाकोठी विधायक देवेश कांत सिंह, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, हेम नारायण साह, पूर्व एमएलसी व कोऑपरेटिव के अध्यक्ष मनोज सिंह, जदयू नेता अजय सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान,सूरज गुप्ता, रिजवान अंसारी, भाजपा नेता सत्यम दूबे, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता चौधरी, जदयू नेत्री स्मृति कुमुद,

भाजपा महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, हरेन्द्र कुशवाहा, जदयू नेता जीसु सिंह, इंद्रदेव सिंह पटेल, निकेश चंद्र तिवारी, मुर्तजा अली कैसर, मंसूर आलम, हामिद अंसारी, भाजपा नेता सरोज सिंह राणा, प्रदीप सिंह, धनंजय सिंह, प्रमोद पाठक, बृजेश्वर नारायण शर्मा, खजांची सिंह, दिलीप सिंह, मुखिया टुनटुन सिंह, प्रफुल पाण्डेय, शिवाजी पाण्डेय, नौतन प्रखंड प्रमुख राजेश पाण्डेय,प्रमील कुमार गोप, राजेश्वर चौहान सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरा कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!