संसार ने देखा कई प्रकृति और मानवीय उत्पात के भयानक दृश्य!
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
2023 में एक और जंग ने दुनिया के दर पर दस्तक दे दी। कई तरह की पर्यावरणीय चुनौतियां, वैश्विक अस्थिरता के तनाव भरे माहौल, प्राकृतिक आपदाओं से हुई मानव तबाही, दुनियाभर में छाई आर्थिक स्थिरता, सत्ता परिवर्तन, जैसे कारकों ने पूरी दुनिया के सह अस्तित्व के सामने बड़ा संकट पैदा किया है। कुछ ही, दिनों में नया साल एक नई चुनौती के साथ आने वाला है।
इजरायल-हमास युद्ध
साल 2023 में सबसे बड़ी घटना इजरायल-हमास युद्ध है। दरअसल, साल का अंत होते-होते इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच छिड़ी जंग ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 7 अक्टूबर को एक जश्न के दौरान आतंकियों ने इजरायली सीमा में घुसकर घिनौना कृत्य किया, जिसके बाद खूनी जंग की शुरुआत हो गई थी। इस जंग में अब तक 18600 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
तुर्किये भूकंप ने मचाया विनाश
तुर्किये में आए विनाशकारी भूकंप ने पूरी दुनिया को परेशान कर दिया था। 6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में भूकंप के दो जोरदार झटके महसूस किए गए थे। पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मारी गई थी और दूसरे भूकंप की तीव्रता 7.6 रही थी। इस विनाशकारी भूकंप में लगभग 50 हजार लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस प्राकृतिक आपदा में तुर्किये के 10 शहर पूरी तरह से तबाह हो गए और 11 हजार से अधिक इमारतें जमींदोज हो गई। उस समय कई देश एक-साथ आए थे और तुर्किये को हर संभव मदद दे रहे थे। भारत ने भी उस दौरान भारी मात्रा ने तुर्किये को राहत सामग्री पहुंचाई थी। तुर्किये राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने बताया कि तुर्किये को भूकंप से लगभग 103.6 बिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ था।
लीबिया में आया तूफान और बाढ़
इस साल लीबिया में सितंबर के महीने में भारी तूफान और बाढ़ आया था, जिसने पूरे देश में भारी तबाही मचाई थी। उस दौरान बाढ़ के कारण लगभग 2300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और उस दौरान 10 हजार से ज्यादा लोग लापता हो गए, जिसमें से कई लोगों का अब तक पता नहीं लग सका है। उस भीषण बाढ़ के कारण कई लोगों को बेघर होना पड़ा और सैकड़ों लोगों को विस्थापित हो गए थे।
जनसंख्या के मामले में नंबर 1 पर भारत
इस साल भारत ने जनसंख्या वृद्धि के मामले में चीन को भी पछाड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की वर्तमान जनसंख्या 1,434,412,051 है। मालूम हो कि भारत की जनसंख्या विश्व की कुल संख्या का 17.76 प्रतिशत हो गया है।
चक्रवात फ्रेडी ने अफ्रीका में लाई तबाही
2023 में इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला उष्णकटिबंधीय चक्रवात फ्रेडी आया था। इस चक्रवाती तूफान के कारण मलावी, मोजाम्बिक और दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका के कई हिस्सों में बेहद बर्बादी मचाई थी। इस चक्रवाती तूफान से लगभग 1,400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद विवाद
कनाडा के साथ भारत के मजबूत संबंध स्थापित कर रहा था, लेकिन खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से दोनों देशों के बीच काफी तनावपूर्ण संबंध बन गया। यह मामला पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच चुका है।
दरअसल, कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 18 जून, 2023 को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई। इसको लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाया है और कहा है कि इस हत्याकांड के पीछे भारत का हाथ है।
अमेरिका में दिखे रहस्यमयी गुब्बारे
इस साल अमेरिका में कुछ रहस्यमयी गुब्बारे देखे गए हैं, जो माना जा रहा है कि चीन की ओर से भेजा गया था। हालांकि, इसको लेकर स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर यह गुब्बारे किस कारण और किसके द्वारा भेजे गए थे। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन ने जोर देकर कहा है कि यह गुब्बारा चीन की ओर से जासूसी के लिए भेजा गया था, जो चिंता का विषय बन गया था। इस घटना के बाद अमेरिका और चीन के बीच तनावपूर्ण संबंध बन गया था।
- यह भी पढ़े………………….
- कभी शोक में डूबा देश तो कभी गर्व से चौड़ा हुआ सीना,कैसे?
- नव वर्ष कैसा होना चाहिए?
- सीवान के विद्वानों की जब भी बात होगी वहाँ बांके बिहारी मिश्रा का नाम अवश्य आयेगा!
- कौन हैं चंपतराय जी ? जिनके मार्गदर्शन में अयोध्या में रामलला का मंदिर बन रहा है।