Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
रिहाई से पहले बंदी को पार करने पड़ते हैं ये पंद्रह चरण. - श्रीनारद मीडिया

रिहाई से पहले बंदी को पार करने पड़ते हैं ये पंद्रह चरण.

रिहाई से पहले बंदी को पार करने पड़ते हैं ये पंद्रह चरण.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आखिरकार 27 दिन बाद जेल से निकल कर मन्नत पहुंच गए। आर्यन को दिन में 11 बजे जेल से रिहा कर दिया गया। उन्हें इस पल का लंबे समय से इंतजार था। शुक्रवार को वे पूरी तरह तैयार होकर अपने बैरक में बैठे भी रहे, लेकिन उनकी रिहाई के कागज समय पर नहीं पहुंच सके और उन्हें एक और रात जेल में बितानी पड़ी।

जेल से किसी भी बंदी के जमानत पर रिहा होने की प्रक्रिया बहुत लंबी होती है। जेल मैनुअल के मुताबिक उसे 15 स्टेप क्रॉस करने पड़ते हैं। जमानत मिलने से लेकर जेल से बाहर निकलने की पूरी प्रक्रिया इन 15 पॉइंट्स में समझ सकते हैं..

आर्यन की रिहाई के बाद शाहरुख खान के समर्थकों ने खूब जश्न मनाया।
आर्यन की रिहाई के बाद शाहरुख खान के समर्थकों ने खूब जश्न मनाया।

यह होती है जमानत पर रिहाई की प्रक्रिया

  1. जेल ऑफिस में जमानती आदेश पहुंचने के बाद लाउड स्पीकर पर दो बार बंदी का नाम पुकारा जाता है।
  2. एक जेल कर्मचारी आज जमानत पर रिहा होने वाले लोगों की पर्ची लेकर बैरक-बैरक घूमता है। इस पर्ची पर सभी बंदियों की फोटो और डीटेल लिखी रहती है।
  3. इसके बाद आधे घंटे का समय सभी को दिया जाता है और फिर सभी को एक साथ जेल अधीक्षक के ऑफिस के पास बने एक बड़े हॉल में ले जाया जाता है।
  4. यहां एक पीएसआई रैंक का अधिकारी आता है और पर्ची से सभी बंदियों का मिलान किया जाता है। यही अधिकारी सभी बंदियों से उनका नाम भी पूछता है।
  5. पुष्टि हो जाने के बाद सभी बंदियों को जेल ऑफिस के पास बने एक और हॉल में ले जाया जाता है, जहां 5 काउंटर होते हैं।
  6. यहां हर बंदी को बुलाकर उसके सामने बेल बॉन्ड चेक किया जाता है। इस दौरान सभी बंदी जमीन पर बैठते हैं।
  7. एक काउंटर पर कैदी का फिंगर प्रिंट, एक पर आई स्कैन और एक पर मग शॉट (कैदी का फोटो) लिया जाता है।
  8. चौथे काउंटर पर कैदी की पर्सनल डीटेल वेरीफाई की जाती है और उसका पूरा रिकॉर्ड चेक किया जाता है।
  9. इसके बाद 5वें काउंटर पर एक काउंसलर होता है। अगर किसी बंदी या कैदी को लगता है तो वह उससे बात कर सकता है।
  10. औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सभी बंदियों को कतार में जेल अधीक्षक के पास ले जाया जाता है। जेल अधीक्षक सभी जमानती कैदियों से बातचीत करते हैं।
  11. इसके बाद सभी बंदियों को रिलीज ऑर्डर पर साइन करने के लिए कहा जाता है। रिहाई का यह आदेश जेल के क्लर्क के पास जाता है।
  12. जेल क्लर्क जमानत वाले अदालती आदेश की पुष्टि करता है। क्लर्क के रिहाई आदेश को मंजूरी देने के बाद जेलर रिहाई आदेश का दोबारा सत्यापन करते हैं और फिर उसमें अपना रिमार्क लिखते हैं।
  13. बाहर निकलने से पहले हर बंदी को उनका सामान वापस किया जाता है और अगर उसने जेल की लाइब्रेरी से कोई किताब इश्यू करवाई है, तो उसे वापस कर एक NOC रजिस्टर पर साइन करना होता है।
  14. आखिर में जेल के गेट पर मौजूद रजिस्टर पर जमानत पर रिहा होने वाले बंदी के साइन करवाए जाते हैं।
  15. इसके बाद सभी बंदियों को जेल के छोटे से गेट से कतार में बाहर निकाला जाता है।
आर्यन खान की रिहाई को कवर करने के लिए जेल के बाहर बड़ी संख्या में मीडिया का जमावड़ा था।
आर्यन खान की रिहाई को कवर करने के लिए जेल के बाहर बड़ी संख्या में मीडिया का जमावड़ा था।

आर्यन की रिहाई की टाइम लाइन

5: 30 AM: जेल की जमानती पेटी खुली और आर्यन का रिहाई ऑर्डर निकाला गया।
6: 36 AM: रिलीज ऑर्डर जेल के ऑफिस में पहुंचा।
7: 00 AM: जेल अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से ऑर्डर रिसीव किया।
8: 00 AM: आर्यन खान की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हुई।
8: 15 AM: शाहरुख खान मन्नत से आर्थर रोड जेल के लिए निकले।
8: 55 AM: जेल सुपरिंटेंडेंट नितिन वायचल ने रिलीज ऑर्डर मिलने की पुष्टि की।
9: 30 AM: आर्यन का नाम लाउड स्पीकर पर पुकारा गया।
10:30 AM: शाहरुख खान के बॉडी गार्ड रवि जेल के गेट पर पहुंचे।
11:01 AM: आर्यन खान आर्थर रोड जेल से बाहर निकले।

Leave a Reply

error: Content is protected !!