Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मन बहलाने के लिए ये लड़कि‍यां करती हैं गंदा काम,क्यों? - श्रीनारद मीडिया

मन बहलाने के लिए ये लड़कि‍यां करती हैं गंदा काम,क्यों?

मन बहलाने के लिए ये लड़कि‍यां करती हैं गंदा काम,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

झारखंड के खास शहर हजारीबाग में इन दिनों पश्चिम बंगाल के आसनसोल से आई लड़कियों ने देह व्‍यापार के धंधे से गंध मचा रखा है। इन लड़कियों द्वारा शहरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जगह बदल-बदल कर खुलेआम वेश्‍यावृति रैकेट का संचालन किया जा रहा है। दिन के उजाले में राह चलते ग्राहकों को फांसकर वे ऑनस्‍पाट सौदेबाजी करती हैं। इसके बाद सन्‍नाटा देखकर जवान-अधेड़ किसी के साथ भी मन बहलाने के लिए लड़कियां गंदा काम करती हैं।

शहरी क्षेत्र में आसनसोल की लड़कियों द्वारा दो से तीन माह के लिए किराये पर फ्लैट लेकर बेरोकटोक गलत धंधा संचालित किया जा रहा है। तीन महीने पहले हजारीबाग के कोर्रा थाने की पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया था। तब वेश्‍यावृति रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सरगना को कई लड़कियों के साथ पुलिस ने धर दबोचा था।

अब एक बार फिर इसी देह व्‍यापार गिरोह के दो सदस्यों को कोर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर नया खुलासा किया है। पुलिस ने देह व्यापार के धंधे को संचालित करने वाला ओकनी गांव निवासी मास्‍टरमाइंड मुन्ना को गिरफ्तार किया है। तीन महीने पहले सिंदूर इलाके में वेश्‍यावृति रैकेट संचालित करने के आरोप में भी मुन्ना साव को पकड़ा गया था। इस बार पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को भी धर दबोचा है।

पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिलाएं आसनसोल से आयी हैं। इन्हें पैसे का लालच देकर धंधा करने के लिए हजारीबाग बुलाया गया था। कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि देह व्यापार के बारे में गुप्‍त सूचना मिली थी। वेश्‍यावृति रैकेट चलाने वाला मुन्ना साव व उसके सहयोगी संजू देवी के बारे में खबर मिली कि वे पश्चिम बंगाल से आई किसी महिला को बहला-फुसला कर देह व्यापार के जाल में फांस रहा है। इसकी सूचना हजारीबाग के एसपी को दी गई। वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद स्वदेशी माल में शॉपिंग कर रहे मुन्ना साव व संजू देवी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पति से झगड़ा कर हजारीबाग आई थी आसनसोल की महिला

पुलिस ने बताया कि मुन्ना साव के चंगुल से आसनसोल की एक महिला को छुड़ाया गया है। वह अपने पति से झगड़ा कर आसनसोल से हजारीबाग आई थी। यहां मुन्ना साव और संजू देवी के साथ उसका संपर्क हुआ और इन दोनों ने महिला को जबरदस्ती देह व्‍यापार के धंधे में उतार दिया। हालांकि, पुलिस आसनसोल की इस महिला की कहानी पर विश्वास नहीं कर रही है।

इधर आसनसोल की महिला के लिखित आवेदन पर देह व्यापार का धंधा चलाने वाले मुन्ना साव व संजू देवी के खिलाफ कोर्रा थाना में कांड सं0-76/22 अंकित किया गया है। इस मामले में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि मुन्ना साव 8 साल से हजारीबाग शहर में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा संचालित करता है। उसे नवंबर 2021 में भी वेश्‍यावृति रैकेट से जुड़े कांड में जेल भेजा गया था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!