पूर्णिया में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ग्रिल तोड़कर 8 लाख के गहने और नगद पर किया हाथ साफ़

पूर्णिया में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ग्रिल तोड़कर 8 लाख के गहने और नगद पर किया हाथ साफ़

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:.

पूर्णिया जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में चोरों ने पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के मिलनपाडा में आज एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक चोर ने घर के खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर से नगद 4 लाख और करीब चार लाख रुपए का गहना समेत कुल 8 लाख रूपये की संपत्ति की चोरी की है।

गृहस्वामी अभय चौधरी ने कहा कि वे लोग एक शादी में कोलकाता गए थे। जब वहां से आज लौटे तो देखा कि घर के पीछे खिडकी का ग्रिल टूटा था।उन्होंने बताया की घर के अंदर में चार आलमीरा तोड़कर उससे करीब 8 भर सोने के गहने और ₹400000 नगद चोरी कर लिया गया है।

इसकी लिखित सूचना उन्होंने सदर थाना की पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े

10 लोकसभा में से एक लोकसभा से बीसी ए वर्ग से बनाया जाए प्रत्याशी : साहब सिंह 

रोबोट ने कुलपति को परोसे चाय-बिस्कुट 

जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सुशील गुप्ता ने की पूजा अर्चना

सिसवन की खबरें : मेंहदार महोत्सव की तैयारी जोरो पर

Leave a Reply

error: Content is protected !!