Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बेलागंज में पैंतीस साल का सल्तनत होगा समाप्त, बदलाव के मूड में है जनता -दिलीप जायसवाल। - श्रीनारद मीडिया
Breaking

बेलागंज में पैंतीस साल का सल्तनत होगा समाप्त, बदलाव के मूड में है जनता -दिलीप जायसवाल।

श्रीनारद मीडिया, प्रभात कुमार मिश्रा, गया (बिहार)

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

एनडीए का हर एक नेता और कार्यकर्ता विधायक है, सांसद है और मंत्री है। बेलागंज का उपचुनाव एनडीए के लिए एक बड़ी चुनौती है। एनडीए के चाहे किसी दल के कार्यकर्ता हों सभी को सीधा जनता से संवाद स्थापित करने की जरूरत है। उक्त बातें बुधवार को बेलागंज में आयोजित एनडीए के बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के भूमि राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने कही।

उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं पूरे देश की नजर बेलागंज विधानसभा उपचुनाव पर है। यहां तीस साल से भी अधिक समय से गड़े हुए जड़ को उखाड़ना एक चुनौती तो है। लेकिन यहां की जनता हमारे प्रत्याशी मनोरमा देवी को विधायक बनाने की मन बना लिया है। हम सबों घर घर जाकर उनसे एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील करना है। बुधवार को बेलागंज विधानसभा उपचुनाव की सफलता को लेकर एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक एक निजी सभागार में आयोजित की गई।

·

जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के भूमि राजस्व मंत्री दिलीप जयसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम ( से ) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक डॉ अनिल कुमार और बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री मंत्री सह गया नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। जहां सर्वप्रथम एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी ने सभी नेताओं को अंगवस्त्र एवं बुक्के देकर स्वागत किया।

बैठक के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार ही नहीं पूरे देश की नजर बेलागंज विधानसभा उपचुनाव पर है। चुनौती बड़ी है लेकिन जनता हमारे प्रत्याशी मनोरमा देवी को विधायक बनाने की मन बना लिया है। उन्होंने सभी दलों के पदाधिकारियों को आह्वान करते हुए कहा कि इस चुनाव में आपकी भूमिका एक जिम्मेदार कार्यकर्ता के रूप में होना चाहिए। गठबंधन के नेताओं को उन कार्यकर्ताओं के बीच रहना होगा जो पार्टी को गांव कस्बों मे मेहनत करके मजबूत बना रहे हैं। हम चुनाव जीत रहे हैं लेकिन कोई कसर नहीं रहे इसके सभी दलों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

13 नवंबर को मतदान के बाद 23 नवंबर को बेलागंज का इतिहास बदल जाएगा जो विकास की नई रौशनी लाएगा। वहीं उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता बता रही है कि हमारे प्रत्याशी भारी मत से जीत दर्ज करेंगी। जनता में भी बदलाव की लहर दौड़ रही है। विश्वास दिलाते हैं कि जीत दर्ज करने के बाद मनोरमा देवी एक सेवक के रूप में आपके लिए काम करेंगी। सभा को मंत्री सह गया नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार, हम (से) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक डॉ अनिल कुमार, वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह भाजपा के संगठन मंत्री भिखु भाई दिलशानिया, जदयू प्रदेश महासचिव चन्दन कुमार सिंह, एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी, पूर्व मंत्री विनोद यादव, संतोष निराला, पूर्व सांसद हरि मांझी, पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव, जदयू के मगध प्रमंडल प्रभारी अरूण कुशवाहा, लोजपा जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, देवरानी देवी आदि नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद और संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू ने किया। इस दौरान मौके पर भाजपा के वरिष्ट नेता सह अधिवक्ता मुकेश कुमार, विधानसभा संयोजक कुमार सत्यशील, राखी वर्मा, दिलीप कुमार, धनंजय शर्मा, सरयू ठाकुर, राहुल सिंह परमार, जदयू जिला मीडिया प्रभारी रविशंकर कुमार, धनंजय शर्मा संजय कुमार, सतीश पटेल सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!