Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
महाराजगंज में पत्रकार पर हमला करने के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार, बदला लेने के लिए किया था हमला - श्रीनारद मीडिया

महाराजगंज में पत्रकार पर हमला करने के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार, बदला लेने के लिए किया था हमला

महाराजगंज में पत्रकार पर हमला करने के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार, बदला लेने के लिए किया था हमला

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

महाराजगंज थाना क्षेत्र के मोहन बाजार में सात जनवरी की देर शाम पत्रकार राजेश अनल को घर जाने के क्रम में बदमाशों द्वारा जान मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल मुख्य अभियुक्त सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महाराजगंज थाना क्षेत्र के कपिया निवासी कंचन सिंह, महाराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौली निवासी प्रमोद यादव एवं महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी निवासी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू है। पुलिस ने गिरफ्तार कंचन सिंह के पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली, 61 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल एवं तीन हजार नकद रुपया बरामद किया है।वहीं गिरफ्तार प्रमोद यादव के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली,58 ग्राम स्मैक,नकद 12 हजार रुपया बरामद हुआ।जबकि गिरफ्तार अभिषेक सिंह के पास से दो जिंदा गोली,एक मोबाइल बरामद हुआ। राजेश अनल पर बदले की भावना से जानलेवा हमला किया गया था।

इसका खुलासा एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर किया।उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान किया गया।पूछताछ के क्रम में बदमाशों ने बताया है कि 2021 में इनके गिरोह के सदस्य महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी अनीश उर्फ भोला की हत्या कर दी गई थी।जिस कांड में राजेश अनल भी अभियुक्त था, लेकिन पुलिस ने उन्हें निर्दोष कर दिया। इन लोगों को पूर्ण विश्वास है कि राजेश अनल ने ही षड्यंत्र कर अनीश की हत्या कराई थी। उसी का बदला लेने के लिए इन लोगों ने राजेश अनल की हत्या करने का प्रयास किया। कांड का उद्भेदन करते हुए पूर्व में ही दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस कांड के मुख्य बदमाश कंचन सिंह फरार था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

कंचन सिंह ने यह स्वीकार किया है कि इसने ही अपने अन्य दो बदमाश जिन्हें पूर्व में जेल भेजा जा चुका है उनके साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने ही पत्रकार राजेश पर गोली चलाई थी। एसपी श्री सिन्हा बताया कि गिरफ्तार बदमाश कंचन सिंह के साथ एक अन्य सदस्य प्रमोद यादव एवं अभिषेक सिंह उर्फ छोटू की भी गिरफ्तारी की गई है। इन दोनों ने पूछताछ के क्रम में यह भी स्वीकार किया है कि 6 फरवरी को दारौंदा थाना मड़सरा में सात लाख 45 हजार रुपया की लूट की घटना को भी इन लोगों ने ही अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इन्होंने यह भी स्वीकार किया कि गोपालगंज में दुकानदार पर इनके द्वारा ही फायरिंग की गई थी।गिरफ्तार कंचन पर दारौंदा,महाराजगंज,गोपालगंज के मांझागढ़ एवं प्रमोद यादव पर गोपालगंज के मांझागढ़, दारौंदा थाना में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़े

बड़हरिया मेंअनियंत्रित स्‍कार्पियों बिजली के पोल से टकराई, दो की मौत, चार घायल

मैरवा में शिक्षक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

2565 पीस बंटी-बबली शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, जेल

छह फ्लेवर्स की चाय की दुकान पर उमड़ी भीड़

Leave a Reply

error: Content is protected !!