अंतराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन रहा सीवान का तितिर स्तूप

अंतराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन रहा सीवान का तितिर स्तूप

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय स्तर के मीडिया में भी चर्चा का केंद्र बन रहा तितिर स्तूप

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई प्रखंड स्थित तितिर स्तूप अब अंतराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बनता जा रहा है। अभी हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिका आउटलुक में तितिर स्तूप पर विक्रम राज का एक विशेष आलेख प्रकाशित हुआ है। इस आलेख को लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर के बौद्ध विद्वान चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस आलेख को लेकर चर्चा कर रही है। विगत दिवस बिहार विधानसभा की पर्यटन समिति के सभापति सत्यदेव राम की अध्यक्षता में आई समिति के दौरे के उपरांत तितिर स्तूप को राष्ट्रीय पर्यटन स्थल का दर्जा मिल चुका है।

तितिर स्तूप विकास मिशन के अध्यक्ष शोधार्थी कृष्णकुमार सिंह ने बताया कि अंग्रेज पुरातत्वविद डब्लू होय ने तितिर स्तूप की ऐतिहासिकता पर अपने विचार प्रकट किए। चीनी यात्री ह्वेनसांग, फहयान, इत्सिंग के विवरण तमाम बौद्धिक ग्रंथ भी तितिर स्तूप के तरफ संकेत कर रहे हैं। 2018 में हुए पुरातत्व विभाग के उत्खनन में भी मृदभांड आदि अन्य अवशेष तितिर स्तूप की प्रमाणिकता की तरफ संकेत कर रहे हैं। बिहार सरकार ने राष्ट्रीय पर्यटन स्थल का दर्जा दे दिया है। कई देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इस पर बार बार चर्चा हो रही है। ऐसे में यहां पर्यटकों के लिए सुविधाओं का तत्काल सृजन आवश्यक है।

स्थानीय शिक्षाविद् डॉक्टर गणेश दत्त पाठक ने कहा कि तमाम पुराताविक और साहित्यिक साक्ष्यों के बावजूद यदि सरकार को संदेह हो तो फिर उत्खनन कराकर तितिर स्तूप की प्रमाणिकता की जांच कर ले। लेकिन यहां पर पर्यटन सुविधाओं के विकास की तत्काल आवश्यकता है। तितिर स्तूप पर पर्यटन के विकास से प्रचुर मात्रा में रोजगार उत्पन्न हो सकेंगे।

 

यह भी पढ़े

पानापुर की खबरें :  हल्की बारिश में निर्माणाधीन नाला ध्वस्त  

रसूलपुर के तिहरे हत्याकांड में सारण पुलिस ने मात्र १४ दिनों में अनुसंधान पूर्ण कर दाखिल की चार्ज शीट, चलेगा स्पीडी ट्रायल, जल्द होगी सज़ा

विश्व स्तनपान सप्ताह – जिले में 01 से 07 अगस्त तक विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कई जिला कप्तानों को घुमाया फोन, सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

01 अगस्त  :  लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक // पुण्यतिथि  

पुलिस बनकर लोगों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो होमगार्ड जवान सहित 8 गिरफ्तार

बैंक स्टाफ की धोखाधड़ी: लोन दिलाकर 2 बच्चों की मां को फंसाया, शादी रचाई और पैसों पर अय्याशी के बाद हुआ फरार

Leave a Reply

error: Content is protected !!