Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
आज का सामान्य ज्ञान -  भारत के किस शहर को  ‘Mango City’, कहा जाता है - श्रीनारद मीडिया

आज का सामान्य ज्ञान –  भारत के किस शहर को  ‘Mango City’, कहा जाता है

आज का सामान्य ज्ञान –  भारत के किस शहर को  ‘Mango City’, कहा जाता है

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

भारत यानि विविधताओं का देश, जहां की संस्कृति, भाषाएं, मान्यताएं, धर्म और ज्ञान इसे अन्य देशों से अलग बनाता है। यहां हर शहर की अपनी खूबी है और इन खूबियों में बसी है शहर की रौनक।

यही वजह है कि कुछ शहरों ने अपनी पहचान न सिर्फ भारत में बनाई है, बल्कि कई शहर वैश्विक स्तर पर भारतीय शहर के रूप में प्रसिद्ध हैं। आपने भारत के अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा।

अब यहां बात कर लेते हैं कि भारत के फलों की, जिसमें आम को फलों का राजा कहा जाता है। हालांकि, क्या आपको भारत के ऐसे शहर के बारे में पता है, जिसे ‘Mango City’ यानि आम का शहर कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस शहर के बारे में जानेंगे।

📌किस शहर को कहा जाता है आम का शहर👉🏻
भारत के अलग-अलग शहरों की अपनी पहचान है। ऐसे में भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित एक शहर ऐसा भी है, जिसे आम का शहर कहा जाता है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के “मालदा” को आम का शहर भी कहा जाता है।

📌क्यों कहा जाता है आम का शहर👉🏻
पश्चिम बंगाल के मालदा शहर को लंगड़ा आम के लिए जाना जाता है। यहां की मिट्टी और जलवायु इस प्रकार के आम की खेती के लिए उपयोगी होती है।

यही वजह है कि यहां के आम की देशभर में मांग होती है। इसके अलावा यहां का आम कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में खाया जाता है।

📌मालदा आम की क्या है खासियत👉🏻
भारत में उगने वाला यह आम काफी लोकप्रिय आम है, जो कि देखने में हरा और पीला होता है। कुछ जगहों पर यह लाल रंग का भी पाया जाता है। इस आम का स्वाद काफी मीठा होता है और यह आम भारत में अधिक बिकने वाले आमों की वैरायटी में से एक है।

📌भारत में इन जगहों पर भी होती है आम की खेती👉🏻
भारत में वैसे तो मालदा को आम का शहर कहा जाता है। हालांकि, इसके अलावा भी भारत में अन्य स्थानों पर आम की खेती की जाती है। इसमें प्रमुख रूप से रत्नागिरी, बनारस, लखनऊ, मलीहाबाद, बंगलुरू, जूनागढ़, मुशिर्दाबाद, हरदोई, सलेम, तुनी व पेरियाकुलम आदि शहरों में भी आम की खेती की जाती है।

यह भी पढ़े

राष्ट्रीय हिन्दू दल के अध्यक्ष रोशन पाण्डेय ने बेंजामिन नेतन्याहू को पत्र लिखकर लड़ाई में शामिल करने की किया मांग

भाजपा संस्कृति, धर्म पर हमला करती है: राहुल गांधी

पर्यटन उद्योग संबंधित समिति ने तीतिर स्तूप का किया अवलोकन 

Leave a Reply

error: Content is protected !!