Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में व्यापारी दिखाएंगे अपना दम - अनूप शुक्ला - श्रीनारद मीडिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में व्यापारी दिखाएंगे अपना दम – अनूप शुक्ला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में व्यापारी दिखाएंगे अपना दम – अनूप शुक्ला

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

वाराणसी / प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि उ०प्र० विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश की सभी सीटो पर प्रत्याशी उतरेगा जिसमे व्यापारियों के साथ महिलाओं और युवाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी |व्यापारियों को किसी भी राजनैतिक दल ने उचित सम्मान तो दिया नहीं, बशर्ते छलने का काम किया है | आज व्यापारियों की संख्या 30% से अधिक है और विधानसभा एवं लोकसभा में व्यापारी की संख्या न के बराबर है |

इसी तरह देश में महिलाओं की आबादी 46% है और उ०प्र० विधानसभा में महिला विधायको की संख्या 5% भी नही है |देश और प्रदेश में जो कानून बनते है वह विधानसभा और लोकसभा में बनाए जाते है जब चुनाव आता है सभी राजनैतिक दल व्यापारियों को सम्मान देने की बात करते है परन्तु विधानसभा में पहुँचने का मौका नहीं देते है, जब तक व्यापारी विधानसभा एवं लोकसभा में नहीं पहुँचेगा तब तक व्यापारियों का उत्पीड़न होता रहेगा | व्यापारियों के अधिकारों की प्राप्ति के लिए संगठन निरन्तर प्रदेश में बड़ी-बड़ी रैलियों-रोड शो के माध्यम से व्यापारियों की ताकत दिखाता रहा है |

अब वक़्त आ गया है कि अब व्यापारी चुनाव मैदान में आकर विधानसभा एवं लोकसभा में पहुँच कर अपनी संख्या बल को बढ़ायेगा |संगठन में उ०प्र० की 129 विधानसभा सीटों से आवेदन प्राप्त हो चुके है जिन पर विचार किया जा रहा है | दिसंबर प्रथम सप्ताह में संगठन लखनऊ में एक बड़ी रैली आयोजित करेगा जिसमे व्यापारियों एवं महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा जैसे अहम् मुद्दे होंगे |

प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से बदरूद्दीन अहमद (राष्ट्रीय महासचिव), सुनील शुक्ला(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), मनीषा जैन(प्रदेश महासचिव महिला), आनंद पांडे (ज़िलाध्यक्ष), विनोद शर्मा (प्रभारी कैंट विधानसभा), कृतेश चतुर्वेदी (नगर अध्यक्ष) ,किशन जायसवाल (प्रभारी वाराणसी), निशांत कुमार राय (युवा प्रदेश उपाध्यक्ष),सुनंदा सिंह(ज़िलाध्यक्ष महिला), जय प्रकाश जायसवाल (लालू) मंडल अध्यक्ष, महेश महेश्वरी, शाहनवाज खान, मानिक चंद पांडे, आशुतोष दुबे, रामकृष्ण पांडे, शैलेश सिंह, राजेश उपाध्याय, सुनील मिश्रा मीडिया प्रभारी, शिवम चतुर्वेदी, गौरी जयसवाल, डॉ0 सिद्धार्थ, रमेश अग्रहरी, मुनाजिर हुसैन, हिमाद्री उपाध्याय, इरफान खान आदि मौजूद रहे |

Leave a Reply

error: Content is protected !!