Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
Train Accident: रेल हादसा पीड़ि‍त 40 यात्रियों को बिहार के अररिया लाया गया - श्रीनारद मीडिया

Train Accident: रेल हादसा पीड़ि‍त 40 यात्रियों को बिहार के अररिया लाया गया

Train Accident: रेल हादसा पीड़ि‍त 40 यात्रियों को बिहार के अररिया लाया गया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

ओडिशा के बालेश्‍वर (बालासोर) में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुए भीषण ट्रेन हादसे में सुरक्षित अररिया, किशनगंज, दरभंगा सीतामढ़ी और समस्तीपुर जिले के 40 यात्रियों को बालेश्‍वर (बालासोर) से अररिया जिला लाया गया है।सभी यात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधा, स्वच्छ पानी और रात्रि भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई। इसके बाद सभी यात्रियों को पुनः जिला प्रशासन द्वारा उनके घरों तक रिजर्व वाहन से भेजा जा रहा है।

इस संबंध में वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी आपदा विजय कुमार ने बताया कि बालासोर से अररिया पहुंचे सभी यात्रियों का मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई, ताकि किसी को कोई दिक्कत हो तो उसकी जांच की जा सके। सभी यात्रियों के लिए रात्रि भोजन की भी व्यवस्था की गई।

उन्होंने कहा कि अररिया जिला सहित अन्य जिले के लोगों को उनके घर तक रिजर्व वाहन से पहुंचाया जा रहा है। इनमें अररिया जिले के 24, किशनगंज के दो, दरभंगा जिले के नौ, सीमामढ़ी के दो और समस्तीपुर के दो यात्री थे।

ओडिशा ट्रेन हादसे में प्रभावित बिहार के 40 यात्रियों को लेकर अररिया के लिए बस नम्बर 0D01AR0413 बालासोर से रवाना हुई।अररिया से सभी यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान चिकित्सा, खान-पान और अन्य सुविधा देने के लिए बिहार सरकार ने आदेश जारी किया है। 40 प्रभावितों में अररिया के 24, किशनगंज के 2, दरभंगा के 9, समस्तीपुर के 3 और सीतामढ़ी के 2 यात्री शामिल हैं। सभी को अररिया से अपने-अपने जिलों तक पहुंचाने के सरकार ने निर्देश दिया है।

बिहार के 25 लोगों ने ट्रेन हादसे में गंवाई जान

रेल हादसे में बिहार के 25 लोगों की मौत हुई है। इसमें सबसे अधिक पांच लोग मधुबनी के हैं। घायलों की संख्या 60 है, जिनमें सबसे अधिक 24 मुजफ्फरपुर से हैं। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सोमवार की शाम इस आशय का बुलेटिन जारी किया गया। पटना से गयी टीम ने अस्पतालों में पहुंच घायलों का जायजा लिया। वहीं, 32 लोग अब भी लापता हैं।

छह शवों को उनके परिजनों को उपलब्ध कराया गया

रेल हादसे में बिहार के 25 लोगों की मौत हुई है। इनमें से छह शवों को उनके परिजनों को उपलब्ध कराया जा चुका है। मरने वालों में सबसे अधिक 7 मधुबनी जिले के हैं।

बिहार के 65 लोग घायल

इस दुर्घटना में बिहार के 60 लोग घायल हैं। इनमे से सबसे अधिक 24 मुजफ्फरपुर के हैं। पूर्णिया, नवादा व बांका के दो-दो, बेगूसराय, भागलपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, कटिहार, कैमूर, जमुई, मधुबनी, मुंगेर के एक-एक लोग घायल हैं।

ओडिशा से बिहार के 66 यात्रियों को दो बसों में लाया गया है। उन्‍होंने बताया कि इस दुर्घटना में बिहार के आठ मृतकों और 53 घायलों की अब तक पुष्टि हुई है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि किसी भी सहायता के लिए चौबीसों घंटे हेल्‍पलाइन की सुविधा उपलब्‍ध है। उन्‍होंने कहा कि लापता लोगों की पहचान और मृतकों तथा घायलों के परिवारों की सहायता के लिए बिहार के अधिकारियों का एक चार सदस्‍यीय दल बालासोर प्रशासन और ओडिशा के रेलवे अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है।

बिहार सरकार के हेल्‍प लाइन नम्‍बर हैं – 2 2 9 4 2 0 4 और 2 2 9 4 2 0 5. लोगों के लिए एक  मोबाइल नम्‍बर – 7 0 7 0 2 9 0 1 7 0 भी उपलब्‍ध है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!