Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
Train Accident:आखिर किस रेल मंत्री के रहते हुईं सबसे ज्‍यादा दुर्घटनाएं? - श्रीनारद मीडिया

Train Accident:आखिर किस रेल मंत्री के रहते हुईं सबसे ज्‍यादा दुर्घटनाएं?

Train Accident:आखिर किस रेल मंत्री के रहते हुईं सबसे ज्‍यादा दुर्घटनाएं?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

ओडिशा के बालेश्वर में हुए रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस भीषण रेल हादसे के बाद विपक्षी पार्टियों ने सरकार को चौतरफा घेर रखा है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से लेकर रेल मंत्रालय तक पर सवाल खड़े किए हैं। कई विपक्षी नेताओं ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेल मंत्री के पद से इस्तीफा देने की बात कही है।

विपक्षी नेताओं ने रेल मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की

बालेश्वर में कोरोमंडल ट्रेन हादसे के बाद से ही विपक्षी दलों के नेता इसे सरकार की विफलता बताकर रेल मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं। इस बीच भाजपा की ओर से संकेत दे दिया गया है कि पार्टी और सरकार पूरी तरह से अश्विनी वैष्णव के साथ हैं।

भाजपा ने भारत के पूर्व रेलमंत्रियों-नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल की रेल दुर्घटनाओं का आंकड़ों सहित रिपोर्ट कार्ड जारी किया है।

ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सबसे पहली बार 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें रेल मंत्री बनाने का फैसला किया था। इसके बाद दोबारा उन्हें साल 2009 में रेल मंत्री बनाया गया। इनकी कार्यकाल के दौरान 54 रेल दुर्घटनाएं हुईं। बनर्जी के कार्यकाल में 839 बार ट्रेन डिरेल हुई थीं। वहीं, उनकी कार्यकाल के दौरान रेल हादसों में 1451 लोगों की मौत हुई थीं।

नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रेल मंत्री बनाया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान साल 1999 में गैसल में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। इस हादसे में 285 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया था।

इसके बाद साल 2001 में एक बार फिर नीतिश कुमार को रेल मंत्री बनाया गया। बता दें कि उनके कार्यकाल के दौरान 79 ट्रेन हादसे हुए, जिसमें 1527 लोगों की मौत हो गई। उनके कार्यकाल में 1000 से ज्यादा बार ट्रेन डिरेल हुई थीं।

लालू प्रसाद यादव

लालू प्रसाद यादव को यूपीए सरकार में साल 2004 में रेल मंत्री बनाया गया। उनके कार्यकाल के दौरान 51 रेल हादसे हुए, जिनमें 1159 लोगों की जान गई। वहीं उनके कार्यकाल में 550 बार ट्रेन डिरेल हुई थीं।

साल 1995-96 से लेकर 2022-23 तक हुए रेल हादसों की लिस्ट

भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

साथ ही पार्टी ने दावा किया कि ब्राड गेज रूट से सभी मानवरहित क्रासिंग खत्म कर दी गई हैं। ट्रेनों को भिड़ंत से बचाने के लिए रेलवे रूटों पर तेजी से कवच सिस्टम लगाया जा रहा है। देशभर में रोड अंडर ब्रिज और रोड ओवर ब्रिज बनाने का काम तेजी से चल रहा है। पुराने कोचों को सुरक्षित एलएचबी कोचों से बदला जा रहा है।

भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। रोजाना लाखों लोग इसमें सफर करते हैं। इसकी व्यस्तता को देखते हुए सरकार की ओर से IRCTC नाम की एक अलग वेबसाइट बनाई गई है, जिसपर रेलवे से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है।

भारतीय रेलवे विभाग में नौकरी के भी सबसे अधिक मौके होते हैं। रेलवे विभाग में हमेशा युवाओं के लिए कोई-न-कोई नौकरी निकलती रहती है। इसलिए अधिकतर लोग गूगल पर रेलवे विभाग में निकलने वाली नौकरी के बारे में सर्च करते रहते हैं।

इसके अलावा भी गूगल पर काफी रोचक चीजें सर्च की जाती हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि गूगल पर इंडियन रेल और रेलवे स्टेशनों के बारे में क्या-क्या सर्च किया जाता है। इनमें से कई सवालों के जवाब तो आपको भी पता नहीं होंगे और आपके मन में भी इस तरह के सवाल जरूर आते होंगे।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!