लियो क्लब छपरा टाउन के सदस्यो द्वारा किया गया वृक्षारोपण
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):
सामाजिक संगठन लियो क्लब छपरा टाउन के द्वारा प्रधानमंत्री के विशेष आवाहन “एक पेड़ माँ के नाम” अंर्तगत वृक्षारोपण किया गया। जिसके अंतर्गत नीम, बेल, सागौन, गुलमोहर आदि के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लियो अध्यक्ष मनीष कुमार मनी ने समस्त लियो क्लब के सदस्यो को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण हेतु आवाहन किया और सभी से रोपित पौधो के संरक्षण की भी जिम्मेदारी लेने को कहा। उक्त सभी पौधे लियो सदस्या रौशनी जी के दादा दादी के 61वा शादी की वर्षगांठ के मौके पर क्लब को उपहार स्वरूप मिला था, जिसमे मारुति मानस मंदिर परिसर में लगाया गया।
लियो क्लब के पर्यावरण संरक्षण संयोजिका लियो रौशनी परासर ने कहा की बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और हमारी संस्था के द्वारा कम से कम 200 पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, हम सभी को जनजागरूकता के माध्यम से वृक्षारोपण करते हुए संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी होगी।
वृक्षारोपण अभियान को लायंस अध्यक्ष लायन विकास गुप्ता, जोन चेयरपर्सन गोविंद सोनी ने लियो क्लब के सदस्यो के कार्यों की सराहना की। पौधारोपण के अवसर पर लियो सदस्य उज्ज्वल मिश्रा, अमित सोनी, विकास कुमार उपस्थित थे।
यह भी पढ़े
पुलिस ने लूटपाट मामले में तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
84.5 ग्राम स्मैक व रुपये के साथ युवक गिरफ्तार
बिहार के 13 शहरों में शुरु होगी टैक्सी कैब सेवा, सारण भी शामिल
अब सिवान में ही मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेगा हर प्रकार का ईलाज
बटुक के जीवन में बढ़ोतरी का उत्सव है उपनयन संस्कार।