Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
दो और मुख्यमंत्री जाएंगे जेल- अरविंद केजरीवाल - श्रीनारद मीडिया

दो और मुख्यमंत्री जाएंगे जेल- अरविंद केजरीवाल

दो और मुख्यमंत्री जाएंगे जेल- अरविंद केजरीवाल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक राष्ट्र, एक नेता’ की विशेष परियोजना पर काम कर रहे हैं और दावा किया कि आप के साथ जो हो रहा है वह एक प्रयोग है जिसे अन्य विपक्षी दलों के साथ भी दोहराया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश में जो हो रहा है वह खतरनाक है। उन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया। प्रधानमंत्री एक विशेष परियोजना ‘एक राष्ट्र एक नेता’ पर काम कर रहे हैं।”

कोई भी विपक्षी मुख्यमंत्री नहीं बचेगा

केजरीवाल ने कहा कि उनके खिलाफ बोलने वाले विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया जाएगा। उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया और खुद का नाम लिया जिन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया गया। उन्होंने आगे  कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी (बनर्जी) के कई मंत्रियों को जेल में डाल दिया है। वे तेजस्वी यादव या पिनराई विजयन को भी जेल में डाल सकते हैं। कोई भी विपक्षी मुख्यमंत्री नहीं बचेगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भविष्य में चुनाव नहीं लड़ेंगी। अरविंद केजरीवाल ने इसकी वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि सक्रिय राजनीति में सुनीता की कोई दिलचस्पी नहीं है। केजरीवाल ने यह ऐलान ऐसे वक्त किया है जब वह सुप्रीम कोर्ट की ओर से दी गई अंतरिम जमानत पर हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद सुनीता केजरीवाल सार्वजनिक रूप से आक्रामक रूप से सामने आई थीं।

मेरे जैसे सनकी को बर्दाश्त करना आसान नहीं
न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल ने कहा- मेरे जीवन के हर पड़ाव पर सुनीता ने मेरा साथ दिया है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके जैसा जीवन साथी मिला। मेरे जैसे सनकी व्यक्ति को बर्दाश्त करना आसान नहीं है। इस इंटरव्यू में केजरीवाल ने कई विषयों पर बेबाक अंदाज में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि उन पर लगे गंभीर आरोपों के बीच उनका परिवार किस दौर से गुजर रहा है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में इंडिया ब्लॉक की संभावनाओं पर भी राय रखी।

…तब सोचा नहीं था सीएम बनूंगा
अरविंद केजरीवाल ने कहा- मैंने साल 2000 में दिल्ली की झुग्गियों में काम करने के लिए आयकर आयुक्त के रूप में अपनी नौकरी से छुट्टी ली थी। फिर इस्तीफा दे दिया ताकि सामाजिक कार्यों के लिए पूरा समय दे सकूं। आप सोच सकते हैं तब सुनीता पर क्या गुजरी होगी। मुझे तब कोई अंदाजा नहीं था कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा या कोई पार्टी बनाऊंगा, चुनाव लड़ूंगा। मैं बस प्रेरित था और 10 साल तक काम करता रहा। इस दौरान सुनीता ने मेरा भरपूर साथ दिया।

क्या सुनीता राजनीतिक भूमिका जारी रखेंगी?
बता दें कि केजरीवाल को 21 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पूर्व आयकर अधिकारी सुनीता केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के केंद्र में जगह बना ली थी। केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान सुनीता ने जेल से केजरीवाल का संदेश पढ़ा था और विपक्ष की रैलियों में भाषण दिए थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए कई रोड शो भी किए थे। यह पूछे जाने पर कि क्या सुनीता केजरीवाल अपनी राजनीतिक भूमिका जारी रखेंगी?

सुनीता नहीं लड़ेंगी चुनाव, पॉलिटिक्स में उनकी दिलचस्पी नहीं
केजरीवाल ने कहा कि जब मुझे गिरफ्तार किया गया था, तो सुनीता ने मेरे और दिल्ली के नागरिकों के बीच एक सेतु का काम किया था। यह अस्थायी था। सुनीता को राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। भविष्य में भी इसकी कोई संभावना नहीं है कि वह चुनाव लड़ेंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या आपके जेल में वापस जाने बाद सुनीता केजरीवाल अपना काम जारी रखेंगी। केजरीवाल ने कहा- हम जेल में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे ताकि मैं मुख्यमंत्री के रूप में अपना काम जारी रख सकूं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!