Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, लिए कई बड़े फैंसले  - श्रीनारद मीडिया

एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, लिए कई बड़े फैंसले 

एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, लिए कई बड़े फैंसले

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक (बिहार):

जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष- मीर आफताब,हिमाचल के अध्यक्ष-विशाल सूद पँजाब के अध्यक्ष:सुमित खन्ना बने।
महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियां।
धरणी ने कहा: जुड़े हर साथी को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा का आवरण प्रदान करना संस्था का उद्देश्य।

चंडीगढ़ : शुक्रवार को चंडीगढ़ में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन कोर कमेटी की अति महत्वपूर्ण बैठक संस्था के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसमें संस्था ने कई अहम निर्णय लिए। धरणी ने वरिष्ठ साथियों संग सलाह मशवरा कर कई नियुक्तियां भी की। इस बैठक में उत्तर भारत के महासचिव सुरेंद्र मेहता तथा कोषाध्यक्ष तरुण कपूर भी शामिल हुए। धरणी ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी लंबे समय से संस्था से जुड़े साथियों की वरिष्ठता- काबिलियत- क्षमता को जानने- समझने के बाद हमने संस्था में नई नियुक्तियां की हैं, उत्तर भारत की कोर टीम में नियुक्तियों के लिए हर क्षेत्र को हिस्सेदारी देने की कोशिश की गई है ताकि संस्था अपने से जुड़े हर साथी को सुरक्षा का आवरण प्रदान कर पाए। इस मौके पर संस्था के सदस्य साथियों ने अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी द्वारा पत्रकारों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों का आभार जताया, वहीं धरणी ने सभी साथियों को विश्वास दिलाया कि संस्था पूरी ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता व निष्ठा भाव से पत्रकारों के हितों के प्रति समर्पित रहेगी।
उत्तर भारत स्तर पर किसे मिली क्या जिम्मेदारी ?
धरणी ने लिस्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तर भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर नरेश उप्पल, संजय भुटानी, भुवनेश् झंडई, बलजीत सिंह, उपाध्यक्ष के तौर पर नरेंद्र जग्गा (पँजाब), संजीव शर्मा (दिल्ली), कपिल चड्डा (चंडीगढ़), मीर आफताब (श्री नगर), विनोद खुंगर (कुरुक्षेत्र, हरियाणा) जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगे। सुरेंद्र मेहता संस्था के महासचिव हैं और रहेंगे। इसके साथ-साथ सह सचिव की जिम्मेदारी सुनील सरदाना और देवदास शारदा को सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष तरुण कपूर ही रहेंगे। मीडिया इंचार्ज दीपक मिगलानी होंगे तथा सुनील सरदाना को मीडिया क्वार्डिनेटर भी नियुक्त किया गया है। कानूनी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक शर्मा रहेंगे। संस्था के सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष अति वरिष्ठम पत्रकार ज्योति संग को बनाया गया है।

मीडिया वेलबीनग एसोशिएशन उत्तर भारत मे जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष-मीर आफताब, हिमाचल के अध्यक्ष- विशाल सूद पँजाब के अध्यक्ष:सुमित खन्ना,बने है। पँजाब इकाई में प्रमुख सलाहकार नरेंद्र जग्गा होंगे।
जिला अध्यक्ष और जिला संयोजक भी बनाए गए

 

 

चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि पानीपत से जिला अध्यक्ष के तौर पर विनोद लाहोट कार्य करते रहेंगे। साथ ही संस्था ने जिला संयोजक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार मदन बरेजा जी की भी नियुक्ति की है। इसके साथ-साथ मदन बरेजा प्रदेश के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे। करनाल से के सी आर्य, कुरुक्षेत्र से पवन चोपड़ा, अंबाला से कृष्ण बाली, यमुनानगर से देवदास शारदा, सोनीपत से पवन परुथी, बहादुरगढ़ से प्रवीण मुदगिल, सिरसा से महिंदर जिलाध्यक्ष रहेंगे तथा सिरसा से जिला संयोजक पवन शर्मा रहेंगे। नूह से यूनुस अल्वी, पलवल से गुरुदत्त जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह और जिला सयोंजक अनुराग शर्मा रहेंगे। रेवाड़ी से नरेंद्र वत्स, कैथल से राजीव परुथी, फतेहाबाद से मुकेश देवगन और पंचकूला से तारा ठाकुर जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। इन नियुक्तियों के बाद चंद्रशेखर धरणी ने नई टीम को शुभकामनाएं दी तथा नियुक्तियां प्राप्त सभी साथियों ने अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी का तहदिल से आभार व्यक्त किया ।
जिस उद्देश्य से संस्था का जन्म हुआ, उसके लिए लड़ाई लड़ती रहेगी संस्था : धरणी।

बता दे कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन लगातार पत्रकारों के कल्याण हेतु बड़े-बड़े फैसले लेती रही है। जब-जब पत्रकार साथी पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत आई है संस्था हमेशा अग्रिम पंक्ति में खडी नजर आई है। संस्था द्वारा अब तक अपने निजी कोष से लगभग 10 लाख रुपए की राशि पत्रकारों पर खर्च कर चुकी है। कई पत्रकार साथियों के इलाज में एक बड़ा योगदान संस्था द्वारा किया गया है। पत्रकार की मृत्यु उपरांत उनके परिवारों की मदद भी संस्था ने की है। संस्था अपने पत्रकार साथियों को एक सुरक्षा का आवरण प्रदान करना चाहती है। जिसे लेकर लगातार सरकार से तरह-तरह के मुद्दों पर कई मांग संस्था द्वारा की जाती रही है और मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन की कोशिशों और पहल के कारण प्रदेश सरकार ने अधिकतर मांगे पूरी भी की है। बता दें कि संस्था ने 2022- 23 में अपने सभी सदस्य पत्रकारों के 10-10 लाख राशि के एक्सीडेंटल व टर्म इंश्योरेंस बिल्कुल निशुल्क करवाए। जिन्हें रिन्युल करवाने में भी संस्था ने किसी प्रकार की कोई राशि किसी पत्रकार से नहीं ली। वर्ष 2024-25 के लिए लगातार तीसरे वर्ष यह पॉलिसीज रिन्यू करवाई गई तथा किसी पत्रकार से न तो कभी सदस्य्ता शुल्क लिया गया व न ही इंश्योरेंस के लिए एक भी पैसा लिया गया। वर्ष 2024 -25 में अब तक 250 पत्रकारों की एक्सिडेंटयल पॉलिसी व 151 पत्रकारों की टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी 10-10 लाख रुपए की प रिन्यू करवा दी गई है। कुछ समय पहले संस्था के वरिष्ठ साथी ज्ञानेंद्र भारतरिया के देहांत के बाद संस्था द्वारा करवाई गई इंश्योरेंस पॉलिसी की राशि 10 लाख रुपए तुरंत प्रभाव से परिवार को दिलवाई गई। धरणी ने बताया कि संस्था का जन्म पत्रकारों को आर्थिक- सामाजिक रूप से वह सम्मान दिलवाना है जिसके वाहकदार हैं और आर्थिक रूप से पत्रकार संपन्न हो, उन्हें सरकारी लाभ मिल सकें, उनके अधिकार मिल सके, इसके लिए संस्था हमेशा यह लड़ाई लड़ती रहेगी।

एम डब्ल्यु बी उत्तर भारत (रजि) द्वारा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष बनाये गए विशाल सूद(बाएं ऊपर), पँजाब प्रान्त के प्रमुख सलाहकार-नरेंद्र जग्गा(ऊपर दाएं),पँजाब के नवनियुक्त अध्यक्ष- सुमित खन्ना(नीचे बाएं), नीचे दाएं-मीर आफताब (श्री नगर,जम्मू-कश्मीर)

 

यह भी पढ़े

आखिर वन की आग कब बुझेगी?

मिट्टी जांच को लेकर किसानों के साथ हुई बैठक

गाज़ा को दोबारा बसने में लगेंगे सोलह साल- UN

10 लाख रुपये की लूट की झूठी कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, ऐसे पकड़ा गया शिकायत करने वाला

Leave a Reply

error: Content is protected !!