विजिलेंस टीम ने राजस्व कर्मचारी को 51 हजार रुपए घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

विजिलेंस टीम ने राजस्व कर्मचारी को 51 हजार रुपए घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, राकेश सिंह, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार में रिश्वतखोरी और अवैध कमाई करनेवालों के खिलाफ विजिलेंस विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एक और सरकारी कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पटना से आई विजिलेंस टीम ने राजस्व कर्मचारी को 51 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी का नाम देवनारायण मेहता बताया गया है। वह मधेपुरा सदर अंचल में कार्यरत है। बताया गया कि राजस्व कर्मचारी ने मधेपुरा सदर अंचल के महेशुवा पंचायत के हनुमाननगर चौड़ा गांव की रहने वाली सुरुचि देवी से जमीन म्यूटेशन के लिए राजस्व कर्मचारी देवनारायण मेहता रिश्वत ले रहे थे। सुरुचि देवी को दो जमीन के दस्तावेज का म्यूटेशन कराना था, जिसके के लिए राजस्व कर्मचारी ने 51 हजार रुपये की मांग की थी।

राजस्व कर्मचारी पिछले कई माह से सुरुचि देवी को म्यूटेशन के लिए चक्कर कटवा रहे थे. ऐसे में परेशान महिला सुरुचि देवी राजस्व कर्मचारी से पहले रिश्वत देने की बात फाइनल की और इसकी शिकायत लिखित रूप में विजिलेंस में कर दी. इसके बाद विजिलेंस के डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में आये अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज सुबह में आरोपी राजस्व कर्मचारी देवनारायण मेहता को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ पटना ले गई

यह भी पढ़े

‘महाभोज’-सत्तातंत्र के दुश्चक्र में हाशिये का समाज.

क‍ितना खतरनाक है ओमिक्रोन, क्‍या है इससे बचने के उपाय ?

नए कोविड 19 वेरिएंट (ओमिक्रॉन) पर डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मद्देनजर केंद्र ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की.

‘पहले कभी नहीं देखी गई ऐसी अनुशासनहीनता’—पीयूष गोयल.

Leave a Reply

error: Content is protected !!