Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
जेल में बंद विनोद झा हत्याकांड के आरोपी मिंटू की मौत. - श्रीनारद मीडिया
Breaking

जेल में बंद विनोद झा हत्याकांड के आरोपी मिंटू की मौत.

जेल में बंद विनोद झा हत्याकांड के आरोपी मिंटू की मौत.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

धनबाद के चिरकुंडा तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी निवासी विनोद झा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आनंद वर्द्धन उर्फ मिंटू कश्यप की न्यायिक अभिरक्षा में मौत हो गई। 28 जून को मिंटू को कोर्ट रोड से पकड़ कर पुलिस ने जेल भेजा था। शनिवार की देर रात करीब साढ़े तीन बजे उसने पेट और सीने में असहज दर्द की शिकायत की थी। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उसे एसएनएमएमसीएच भेजा गया था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिंटू कश्यप पर चिरकुंडा थाना में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। मिंटू की मौत के बाद उपायुक्त के आदेश पर डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम कराया गया। जेल प्रशासन ने आशंका जताई है कि हार्ट अटैक से मिंटू की मौत हुई है। उसे जेल के क्वारंटाइन वार्ड में रखा गया था। उसका मूलरूप से ब्याज पर रुपए लगाने का कारोबार था।

चार महीने की फरारी के बाद हुई थी गिरफ्तारी
24 फरवरी को तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी में विनोद झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो मार्च को मोतिहारी के सुगौली से पुलिस ने कांड में शूटर की भूमिका निभाने वाले पूर्वी चंपारण मोतिहारी के सुपौल छपरा निवासी चुन्नू तिवारी उर्फ राकेश तथा आदापुर हरकटवा निवासी तबरेज आलम उर्फ सलमान को गिरफ्तार किया था। दोनों ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया था कि मिंटू कश्यप और उसके बेटे अभिषेक के कहने पर उन्होंने विनोद को गोली मारी थी। हत्या में मिंटू ने यूपी मऊ निवासी कुख्यात गुड्डू शुक्ला की मदद ली थी। गुड्डू शुक्ला ने ही पांच लाख रुपए की सुपारी लेकर शूटरों को भेजा था। मिंटू ने पुलिस के समक्ष दिए स्वीकारोक्ति बयान में कबूल किया था कि 30 लाख रुपए के लेनदेन और उसकी आपराधिक योजना में बाधा बनने के कारण उसने विनोद की हत्या कराई थी।

पत्नी ने पहले ही मिंटू से कर लिया था किनारा
मिंटू कश्यप शिक्षक मिलिंद कश्यप का पुत्र था। पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां लायकडीह में रह रही थी। वर्ष 2007 में मिंटू की शादी मध्यप्रदेश की सुचित्रा शर्मा उर्फ जेडी से हुई थी। उसे एक बच्ची (प्रसन्नता कश्यप, 13 वर्ष) भी है। घरेलू विवाद के कारण पत्नी पहले ही मिंटू से अलग हो गई थी। फिलहाल वह मायके में रह रही हैं। पुलिस को मिंटू ने बताया था कि विनोद हत्याकांड में साथ में जेल गई रीता देवी उसकी दूसरी पत्नी है।

अब भगवान लेंगे हिसाब: गीता झा
विनोद झा की पत्नी गीता झा ने मिंटू की मौत की खबर पर कहा कि जिस तरह उसने उनके पति की हत्या कराई, उसी तरह तड़प-तड़प कर उसने दम तोड़ा। भगवान ने उसे उठा लिया। जीवित रहते उसने लोगों को बहुत सताया है। भगवान भी उससे पूरा हिसाब लेंगे।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!