शादी टूट जाने पर लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,स्टेट डेस्क
सीतामढ़ी में शादी से इनकार करने पर एक लड़की का अश्लील वीडियो वायरल कर देने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल करने वाले कोई और नहींँ बल्कि वर पक्ष के लोग हैं। इस घटना से लड़की काफी डिप्रेशन में है। घटना बैरगनिया थाना इलाके की है। पिता की शिकायत पर बैरगनिया थाने मेंँ एफआईआर दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय एक व्यवसायी की पुत्री की शादी की बात चल रही थी। शादी के लिए लड़की की तस्वीरँ वर पक्ष को दी गयी। लेकिन अचानक शादी की बात कट गयी। शादी कट जाने से लड़के वाले नाराज हो गये। उसके बाद लड़के वालों ने हथियार के बल परँ मोबाइल से लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।
थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाने में लिखित आवेदन देकर कहा है कि उसकी पुत्री की शादी की बातचीत चल रही था।ँ इसी दौरान उसकी पुत्री की फोटो मांगी की गई तो उपलब्ध करा दिया। लड़के ने उस तस्वीर को सोशल मीडिया पर डाल दिया। बातचीत की प्रक्रिया के दौरानँ में बंदूक दिखाकर जबरदस्ती उसकी पुत्री का मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया। इसी कारण से जब उसने शादी से इनकार कर दिया तो कुछ दिनों बादँ उसकी पुत्री का बनाया गया अश्लील वीडियो वह नगर परिषद बैरगनिया के अशोगी वार्ड तीन निवासी विनोद पासवान के पुत्र सागर पासवान के व्हाट्सएप परँ भेज दिया। उक्त वीडियो को सागर पासवान ने वायरल कर दिया।
आरोप है कि प्रणोदय चौधरी उसके प्रतिष्ठान के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसकी बेटी का अश्लील वीडियो वायरल कर रहा है। यह कार्य से उसकीँ प्रतिष्ठा का हनन हो रहा है और वीडियो वायरल होने के कारण पुत्री खाना-पीना छोड़ दिया है और शर्म से आत्महत्या कर लेने की बात कर रही है.। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ँ मालूम हो कि बैरगनिया में लगातार अश्लील वीडियो वायरल किया जा रहा है। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। सूत्र बताते हैं कि कुछ और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण किया जा रहा है। परिजन लोकँ लाज से अपने स्तर पर ही मामले को निपटाने में जुटे हुए हैं