Breaking

स्वयंसेवकों ने मनाया गुरुदक्षिणा उत्सव,नवाया गुरु को शीश

स्वयंसेवकों ने मनाया गुरुदक्षिणा उत्सव,नवाया गुरु को शीश

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान, बिहार:

 

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालयके श्रीराम जानकी मठ परिसर में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गुरु दक्षिणा उत्सव मनाया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने ध्वज पूजन कर गुरु दक्षिणा अर्पण किया। गुरुदक्षिणा कार्यक्रम की अध्यक्षता मठाधीश श्रीभगवान दास महाराज ने की। मौके पर आचार्य सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि संघ भगवा ध्वज को अपना गुरु मानता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निर्विकार और निर्लिप्त भगवा ध्वज को ही अपना गुरु मानते हैं। उन्होंने कहा कि वट रूपी वृक्ष के तरह संघ पूरे देश में फैल गया है और इसकी जड़ें इतनी मजबूत हो गई है, संचित की गई राशि को गुरु दक्षिणा के रूप में समर्पित करते हैं। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ किसी प्रकार का कोई चंदा व सदस्यता शुल्क नहीं लेता है। उन्होंने कहा कि केवल गुरु पूर्णिमा के दिन स्वयं सेवकों के द्वारा दिए गए गुरु दक्षिणा मिली राशि से ही पूरे वर्ष भर कार्य चलता है। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदना के साथ में हुआ।

स्वयंसेवकों ने गुरुदक्षिणा के रूप में ध्वज के सामने अपना गुप्त समर्पण किया। मुख्य शिक्षक आचार्य राकेश शुक्ल ने गुरुदक्षिणा का महत्व बताते हुए कहा गुरु दक्षिणा का अर्थ है प्रत्येक स्वयंसेवक का समर्पण भाव। वहीं खंड कार्यवाह भारद्वाज कुमार ने संघ का कार्य ईश्वरीय और आध्यात्मिक कार्य है। आत्मा-परमात्मा में विश्वास रखने वाले संघ से जल्दी जुड़ते हैं।

संघ भारतीय संस्कृति का संवाहक और संपोषक है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां देने की परंपरा है, लेने की नहीं। हम समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण करें। इस मौके पर बौद्धिक कर्ता आचार्य सुरेंद्र तिवारी,मुख्य शिक्षक आचार्य राकेश शुक्ला, जिला सेवा प्रमुख रामबाबू यादव, विद्यालय के सचिव अनिल मिश्र, खंड कार्यवाह भारद्वाज कुमार, आचार्य देवनाथ सिंह, ध्रुव जी,अरुण मिश्र, रघुनाथ प्रसाद, मनोज कुमार, श्रीकांत भारती, बृज कुमार, धनंजय कुमार, विजय कुमार, आशीष कुमार सहित दर्जनों स्वयंसेवकों ने गुरुदक्षिणा की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!