Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है-CM योगी - श्रीनारद मीडिया

मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है-CM योगी

मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है-CM योगी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने बजट पर चर्चा करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने रामचरित विवाद से लेकर माफियाओं तक पर विपक्ष के एक एक आरोप का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो वादे किए गए उसे निभाया। 130 संकल्प में से 110 संकल्पों के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई। इसके लिए 64 हजार 700 करोड़ राशि प्रस्तावित की है।

बकौल सीएम, पहले कई घोषणाएं होती थी पर पूरी नहीं होती थी। पिछली सरकारों में विकास बाधित होता था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बनेगी 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी है। पढ़ें उनके संबोधन की बड़ी बातें।

 

  • सीएम योगी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में बजट ₹3.40 लाख करोड़ का था। अब वित्तीय वर्ष 2023-24 में बजट का आकार ₹6.90 लाख करोड़ से अधिक का है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार…समस्याओं से मुंह मोड़ने वाली नहीं, उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करने वाली होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी होनी चाहिए जो जनमानस के प्रति संवेदनशील हो, लेकिन भ्रष्टाचार एवं अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर सके।
  • उन्होंने कहा कि हर समस्या के दो समाधान होते हैं…भाग लो या ‘भाग लो’। चुनौती स्वीकार कर कार्ययोजना बनाकर समाधान पहुंचाओ या फिर उससे भाग लो।
  • सीएम ने कहा कि आज हर तबके की अपनी जिम्मेदारी है, कोई अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकता है। पूरी प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ हर एक तबका अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है।
  • ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) ने MSME को नया रूप दिया, पिछली सरकार ODOP तो नहीं दे पाई लेकिन वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया ज़रूर दे दिया।
  • उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ ने प्रदेश के पारंपरिक उत्पाद और MSME को नया जीवन दिया, जिसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट का हब बना है। आज उत्तर प्रदेश 2016-17 की तुलना में दोगुना से अधिक एक्सपोर्ट कर रहा है।
  • सीएम ने बताया कि आज जियो टैग मिल रहे हैं, मार्केट में ODOP छा रही है, यह केन्द्र के बजट का हिस्सा बनती है। इस पर गौरव की अनुभूति करने के बजाय अगर हम इसकी तौहीन करेंगे तो ये हस्तशिल्पियों और कारीगरों का अपमान होगा
  • सीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश को State Excise से 2016-17 में लगभग ₹12 हजार करोड़ मिले थे। इस बार 2022-23 में ₹45 हजार करोड़ मिलने जा रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अभी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होने दीजिए, उत्तर प्रदेश देश की नंबर-2 की अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अगले 05 वर्षों में देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था वाला राज्य होगा।
  • CM योगी ने कहा कि देश की सबसे उर्वरा भूमि उत्तर प्रदेश के पास है। देश का सबसे अच्छा जल संसाधन हमारे पास है। अगर दुनिया में सबसे युवा राष्ट्र भारत है…तो भारत में वो क्षमता यूपी के पास है। यूपी सबसे बेहतर युवा रखता है और सबसे बड़ा श्रम बाजार भी है।
  • सीएम ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 26 लाख से अधिक व्यापारियों ने अपना GST में रजिस्ट्रेशन कराया है और यह क्रम लगातार जारी है। सरकार ने भी प्रत्येक व्यापारी को ₹10 लाख की सुरक्षा बीमा का कवर भी उपलब्ध कराया है।
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोलते हुए अपनी 6 साल की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि यह बजट यूपी की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर किया गया है। इस बजट में सभी तबके की बात कही गई है। बजट सत्र में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार समस्याओं से मुंह मोड़ने वाली नहीं, बल्कि चुनौती स्वीकार करने वाली होनी चाहिए, जो भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेन्स की नीति के साथ काम करे।
  •  विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। वहीं, अखिलेश यादव की विधानसभा में गैर-मौजूदगी पर सीएम योगी ने कहा कि कल नेता प्रतिपक्ष बोल रहे थे कि यूपी निचले पायदान पर है, ऐसा लग रहा था उन्हें खुशी हो रही थी, हर समस्या के दो समाधान होते हैं- भाग लो या भाग लो… नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली है, वह भाग गए हैं, इतने बड़े प्रदेश के प्रति हम सब की ज़िम्मेदारी नहीं है, ज़िम्मेदारी सामूहिक है।

    इसके अलावा आपको बता दें आजकल विधानसभा में बजट सत्र के दौरान रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की रचना ‘रश्मिरथी’ की कविताएं नेताओं के बड़ी काम आ रही हैं। नेता एकदूसरे पर आरोप लगाने के लिए रश्मिरथी की कुछ लाइनें निकालकर तंज कस रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी ने कहा की उत्तरप्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनकर रहेगा। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा की जहां अखिलेश सरकार ने यूपी को छोड़ा था आज उससे बहुत आगे जा चुका है। आगे उन्होंने दिनकर की लाइन पढ़ते हुए कहा कि…

    है कौन विघ्न ऐसा जग में,

    टिक सके आदमी के मग में?

    ख़म ठोंक ठेलता है जब नर

    पर्वत के जाते पांव उखड़,

    मानव जब जोर लगाता है,

    पत्थर पानी बन जाता है।

    वहीं, उमेश पाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि, “आरोपियों की फोटो कल से वायरल हो रही थी, कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया का जमाना है, हाथ मिला रहे थे। इससे पूरी कहानी बयां हो रही थी। आगे उन्होंने कहा कि पीछे पार्टी का सिम्बल लगा था, लेकिन उससे भी पलट गए।”

    गौरतलब है कि बजट आने के बाद अखिलेश यादव ने विकास को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा था और नीति आयोग के आंकड़ों का जिक्र करते हुए विकास की दिशा में यूपी को बहुत पीछे करार दिया था। उन्होंने कहा था कि सबका साथ, सबका विकास या राम राज्‍य, बिना समाजवाद के संभव नहीं है।

  • यह भी पढ़े…………….
  • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रेत पर जीआई टैग की तस्वीर उकेर कर किसानों के लिए दिया खुशी का संदेश
  • परिवार नियोजन को सशक्त बनाने को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
  • सामुदायिक अस्पताल में कायाकल्प की राज्य स्तरीय टीम पहुँच किया निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!