Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
कौन है श्रीकांत त्यागी? जिसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया - श्रीनारद मीडिया

कौन है श्रीकांत त्यागी? जिसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

कौन है श्रीकांत त्यागी? जिसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से मारपीट और गाली-गलौज के मामले में सूरजपुर कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। त्यागी के साथ उसके साथियों को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। चारों आरोपियों को लुकसर की जेल में रखा जाएगा।माना जा रहा है कि कोर्ट बुधवार को इनकी जमानत याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

श्रीकांत त्यागी मंगलवार को गिरफ्तार कर किया गया। उस पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। पुलिस ने श्रीकांत समेत 4 आरोपियों को भी पकड़ा है। नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, ‘श्रीकांत त्यागी ने पूछताछ में बताया कि गाड़ी पर लगे विधानसभा के स्टिकर पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिलवाए थे।’

कमिश्नर ने बताया, ‘आरोपी पुलिस से बचने के लिए मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत में घूमता रहा। इससे पहले यह ऋषिकेश से सहारनपुर होते हुए मेरठ वापस आया था। आरोपी लगातार अपनी मोबाइल डिवाइस बदलता रहा। CCTV कैमरों की फुटेज से श्रीकांत को पकड़ने में महत्वपूर्ण मदद मिली।’

पुलिस कमिश्नर ने कहा, “आरोपी लग्जरी गाड़ियों पर VVIP नंबर रखने का शौकीन है। ऐसे सभी नंबर पाने के लिए इसने एक-एक लाख रुपए तक खर्च किए हैं। गाजियाबाद पुलिस से श्रीकांत त्यागी को कैसे सुरक्षा मिली, इस पर शासन स्तर से जांच चल रही है।”

कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा, “आज शाम को श्रीकांत त्यागी सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उस पर गैंगस्टर एक्ट लगेगा। संपत्ति भी जब्त होगी।” बता दें, श्रीकांत और उसके 3 साथियों को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस को श्रीकांत की लोकेशन उसके पत्नी के फोन से मिली।

पकड़े गए आरोपी

  • श्रीकांत त्यागी निवासी D ग्रांड ओमेक्स, नोएडा (मुख्य आरोपी)
  • राहुल निवासी गांव लिसाड़ी, थाना सिंभावली, हापुड़ (गैंग लीडर)
  • नकुल त्यागी निवासी गांव बरनावा, बागपत (मददगार)
  • संजय निवासी गांव नखलई, फिरोजाबाद (मददगार)

श्रीकांत त्यागी ने स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम लिया है। इस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, “सपा विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम पर जारी वाहन पास श्रीकान्त त्यागी की कार तक कैसे पहुंचा? भाजपा नेताओं के साथ फोटो पर आरोप लगाने वाली समाजवादी पार्टी जवाब दे।”

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी की ये फोटो तब की है, जब श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी की महिला से बदतमीजी की थी और उसके पति को भी गालियां दी थीं।
ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी की ये फोटो तब की है, जब श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी की महिला से बदतमीजी की थी और उसके पति को भी गालियां दी थीं।

भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कहा- हमें मुख्यमंत्री पर पूरा विश्वास था। जिस तरह से 24-36 घंटे में एक्शन हुआ है, उससे कानून व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है।

मेरठ में रिश्तेदार के यहां छिपा था श्रीकांत
सूत्रों के मुताबिक, ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी से फरार होने के बाद श्रीकांत ने मेरठ में अपने रिश्तेदार के यहां शरण ली थी। सोमवार रात में श्रीकांत ने पत्नी अनु त्यागी को कॉल किया था। पुलिस को यहीं से बड़ी लीड मिली। पुलिस ने मंगलवार सुबह अनु त्यागी को दोबारा हिरासत में लिया और पूछताछ की। उसके मोबाइल की छानबीन की गई। उसी इनपुट के आधार पर नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी तक पहुंच गई।

श्रीकांत की बहन बोलीं- घर का बच्चा सेफ है
श्रीकांत की गिरफ्तारी पर उसकी बहन ने कहा- हम गिरफ्तारी से खुश हैं। घर का बच्चा सुरक्षित है। पिछले चार दिनों से वे फरार चल रहे थे। मन में कई आशंकाएं चल रही थीं कि कहीं कुछ हो न हो।

श्रीकांत की अब तक तीन गाड़ियां सीज हो चुकी हैं। उसकी चौथी गाड़ी भी भंगेल से बरामद हुई है। उस पर सचिवालय के पास के साथ विधायक लिखा है।
श्रीकांत की अब तक तीन गाड़ियां सीज हो चुकी हैं। उसकी चौथी गाड़ी भी भंगेल से बरामद हुई है। उस पर सचिवालय के पास के साथ विधायक लिखा है।

पढ़िए श्रीकांत का रसूख कैसा था?
जिसकी सरकार, उसका श्रीकांत। बसपा, सपा और फिर भाजपा। श्रीकांत त्यागी ने तीनों सरकारों में तीनों ही पार्टियों का सफर तय किया। 2017 में UP में योगी सरकार बनी और 2018 में श्रीकांत को भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारणी में एक नहीं, दो-दो महत्वपूर्ण पद मिले।

रसूख देखिए, श्रीकांत और उसकी पत्नी को एक-दो नहीं, सात सरकारी गनर गाजियाबाद पुलिस ने दिए थे। शासन स्तर पर कराई जा रही जांच में यह सामने आया है। गृह विभाग ने श्रीकांत त्यागी को सुरक्षा देने पर गाजियाबाद पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

श्रीकांत त्यागी पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार, गाजियाबाद पुलिस की जनपदीय सुरक्षा समिति ने 8 अक्टूबर 2018 को पहला गनर श्रीकांत त्यागी को दिया। ठीक इसी दिन 9 जुलाई 2018 को गाजियाबाद पुलिस ने दो अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी दिए। एक दिन में श्रीकांत को तीन-तीन गनर मिल गए।

31 अगस्त 2019 को गाजियाबाद पुलिस ने एक और सुरक्षाकर्मी श्रीकांत को दिया यानी टोटल 4 गनर।

26 फरवरी 2020 को वापस ली थी सुरक्षा
त्यागी की पत्नी अनु को गाजियाबाद पुलिस ने 25 जनवरी 2019 के शासनादेश का हवाला देते हुए दो सुरक्षाकर्मी दिए। फिर 13 अप्रैल को एक अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी दिया गया। यानी श्रीकांत के पास 4 और पत्नी अनु त्यागी के पास 3 गनर थे।

26 फरवरी 2020 को श्रीकांत और अनु से सातों गनर वापस ले लिए गए। पति-पत्नी को को गनर दिए जाने के वक्त गाजियाबाद में DM रितु माहेश्वरी और SSP वैभव कृष्ण थे। रितु माहेश्वरी फिलहाल नोएडा अथॉरिटी CEO हैं और वैभव कृष्ण पुलिस मुख्यालय लखनऊ में SP सिक्योरिटी हैं।

श्रीकांत पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी अनु ने फरवरी 2020 में लखनऊ के गोमतीनगर में हंगामा किया था।
श्रीकांत पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी अनु ने फरवरी 2020 में लखनऊ के गोमतीनगर में हंगामा किया था।

लखनऊ के फ्लैट कांड में हटे थे गनर और पद
फरवरी-2020 में लखनऊ के गोमतीनगर में श्रीकांत की पत्नी अनु ने पहुंचकर हंगामा किया था। आरोप लगाया था कि श्रीकांत के अवैध संबंध एक दूसरी महिला से हैं। मामला गोमतीनगर थाने तक पहुंचा। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR भी कराई।

ये तस्वीर सोमवार की है, जब श्रीकांत के घर अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इस दौरान सोसाइटी में काफी गहमा-गहमी रही।
ये तस्वीर सोमवार की है, जब श्रीकांत के घर अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इस दौरान सोसाइटी में काफी गहमा-गहमी रही।

जब यह मामला खूब उछला तो शासन ने गनर वापस ले लिए, वहीं BJP से भी दोनों पद छिन गए। तब श्रीकांत BJP किसान मोर्चा का नेशनल कोआर्डिनेटर और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हुआ करता था। पद छिनने के बावजूद पिछले कुछ दिनों तक श्रीकांत पर गनर देखे गए। ये गनर उसको कैसे मिले, इसकी शासन जांच कर रहा है।

श्रीकांत त्यागी के अवैध अतिक्रमण को सोमवार को नोएडा विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर से गिरा दिया था।
श्रीकांत त्यागी के अवैध अतिक्रमण को सोमवार को नोएडा विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर से गिरा दिया था।

त्यागी पर नोएडा में 9 केस दर्ज हैं। इसके बावजूद उसको गनर दिए गए। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी को गनर देने में शासन जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकता है। गनर का मामला उछलने के बाद गाजियाबाद और नोएडा पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया। कहा कि श्रीकांत को फिलहाल कोई गनर नहीं दिया गया था।

ये फोटो नोएडा में भंगेल की है। यहां श्रीकांत की दुकानें हैं। GST टीम ने यहां जांच की है।
ये फोटो नोएडा में भंगेल की है। यहां श्रीकांत की दुकानें हैं। GST टीम ने यहां जांच की है।

भंगेल मार्केट की 20 दुकानें अवैध मिलीं
श्रीकांत त्यागी नोएडा के भंगेल का रहने वाला है। यहां मार्केट में उसका धर्मकांटा और 40 दुकानें हैं। प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को पैमाइश की है। उसकी भंगेल में साढ़े 7 हजार वर्ग मीटर जमीन मिली है। खसरा नंबर 130,131,133 में उसकी जमीन है। 20 दुकानें अवैध हैं। प्राधिकरण अब अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की योजना बना रहा है।

नोएडा कांड से फिर से चर्चा में आया
त्यागी पर आरोप है कि उसने नोएडा के सेक्टर-9बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। इसे हटाने के लिए शुक्रवार को सोसाइटी की महिला ने वहां पर पौधे लगाने शुरू कर दिए।

जब इसकी जानकारी कथित भाजपा नेता को हुई तो अपनी सत्ता की धमक में महिला के साथ बदतमीजी करने लगा। इतना ही नहीं श्रीकांत त्यागी ने खुलेआम महिला और उसके पति को गालियां दीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रविवार की रात श्रीकांत के बाउंसर्स ने सोसाइटी में जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद सोमवार को श्रीकांत के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!