Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
असम की अंगूरलता ने राहुल गांधी पर क्यों दर्ज कराया मुकदमा? - श्रीनारद मीडिया

असम की अंगूरलता ने राहुल गांधी पर क्यों दर्ज कराया मुकदमा?

असम की अंगूरलता ने राहुल गांधी पर क्यों दर्ज कराया मुकदमा?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

अंगूरलता डेका ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी  पर जबर्दस्त हमला बोला है. अंगूरलता डेका ने बाकायदा राहुल गांधी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अंगूरलता ने कांग्रेस नेता के खिलाफ असम की राजधानी दिसपुर में एक पुलिस थाना में केस दर्ज करवाया है.

असम की भावनाएं हुईं आहत

अपनी शिकायत में असम की नेता अंगूरलता डेका ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने असम की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है. अंगूरलता ने कहा है कि राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में ‘गुजरात से पश्चिम बंगाल’ (Gujarat To West Bengal) लिखा, लेकिन इसमें असम या पूर्वोत्तर के किसी राज्य को शामिल नहीं किया.

क्या भारत का हिस्सा नहीं है असम

अंगूरलता डेका ने इसे पूर्वोत्तर के लोगों के साथ-साथ असम की जनता का भी अपमान करार दिया है. उन्होंने राहुल गांधी से पूछा है कि क्या वह यह मानते हैं कि असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्य भारत का हिस्सा नहीं हैं. बता दें कि अंगूरलता ने राहुल गांधी के जिस ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज करायी है, वह 10 फरवरी को किया गया था.

एकता में है हमारी शक्ति

इस ट्वीट में कांग्रेस नेता ने लिखा था- हमारी एकता में ही शक्ति है. हमारी संस्कृति की एकता, विविधता में एकता, भाषाओं की एकता, लोगों की एकता और राज्यों की एकता हमारी ताकत है. राहुल ने आगे लिखा कि कश्मीर से केरल तक. गुजरात से पश्चिम बंगाल तक. भारत हर रंग में खूबसूरत है. भारत की आत्मा को अपमानित मत कीजिए.

असम भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं अंगूरलता डेका

अंगूरलता डेका का कहना है कि पूर्वोत्तर के राज्य भी भारत का ही हिस्सा हैं. लेकिन, राहुल गांधी ने इसमें उन राज्यों का जिक्र नहीं किया. उन्होंने पूछा है कि क्या राहुल गांधी असम और पूर्वोत्तर के राज्यों को भारत का हिस्सा नहीं मानते. बता दें कि अंगूरलता डेका भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की असम प्रदेश अध्यक्ष हैं.

कौन हैं अंगूरलता डेका (Who is Angoorlata Deka)?

अंगूरलता डेका असम  की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. भारतीय जनता पार्टी की विधायक और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं. 31 जनवरी 1986 को जन्मीं अंगूरलता पहली बार भाजपा  के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं हैं. मूल रूप से असम  के नलबाड़ी की रहने वाली अंगूरलता को लोग प्यार से अंगू  बुलाते हैं.

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!