Breaking

पति के सीने पर बैठ गई पत्नी, प्रेमी ने फरसे से काट दी गर्दन… अब दोनों पकडे गए

पति के सीने पर बैठ गई पत्नी, प्रेमी ने फरसे से काट दी गर्दन… अब दोनों पकडे गए

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

UP के उन्नाव में पेंटर बेचेलाल कश्यप (33) की हत्या की साजिश उसकी पत्नी रेखा ने प्रेमी संजय कोरी के साथ मिलकर रची थी। सोते समय पत्नी पति के सीने पर बैठ गई और हाथ पकड़ लिए। इसके बाद प्रेमी ने फरसे से गर्दन पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। पिता की हत्या और मां के जेल जाने के बाद इनकी 7 साल की बेटी नेहा बेहाल है।

3 साल से रिलेशन में थे रेखा – संजय….

हत्यारोपी प्रेमी संजय कुमार कोरी और मृतक की पत्नी रेखा कश्यप का तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के गांव की दूरी सिर्फ डेढ़ किलोमीटर है। संजय के गांव में एक डॉक्टर बैठता था। संजय वहीं कंपाउंडर था। रेखा बीमार होने पर उन्हीं डॉक्टर को दिखाने जाती थी। तभी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत हुई। पहले आपस में बातचीत हुई। बाद में प्रेमी ने रेखा को मोबाइल लेकर दिया। दोनों में फोन से बात शुरू हुई और प्यार परवान पकड़ने लगा। रिलेशन भी बनने लगे..फिर दोनों ने शादी का मन बनाया। दोनों ने मिलकर इसके लिए बेचेलाल को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।

 

UP के मेरठ में दिल्ली से हरिद्वार जा रही CNG किट लगी कार बनी आग का गोला.. 4 लोगो की जिन्दा जलकर हुई मौत

 

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

UP के मेरठ में चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार की रात 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव जानी और भोला के बीच दिल्ली से हरिद्वार जा रही #CNG किट लगी सेंट्रो कार में गांव सिसौला खुर्द के सामने आग लग गई। कार में सवार चारों लोग जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। नम्बर प्लेट पर कार नंबर DL4Cएपी 4792 लिखा मिला। गाड़ी दिल्ली के सोहनपाल पुत्र ओमप्रकाश गांव प्रहलादपुर बांगर के नंबर पर दर्ज है। #Meerut #Delhi #Haridwar

 

 

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत, 25 घायल

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पिपलोदी में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से करीब 13 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजस्थान के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव से राजगढ़ के पीपलोदी के पास कुलामपुरा गांव में बारात आ रही थी। इसी दौरान पीपलोदी के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
जिनमें से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं बाकि लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजगढ़ हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया दुःख

‘राजगढ़ हादसा अत्यंत दुखद, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं,

घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना’- राष्ट्रपति मुर्मु

 

यह भी पढ़े

डेढ़ सौ साल पुराने वटवृक्ष की करीब 200 शाखाएं एक बीघा क्षेत्र में फैली हैं।

पिता-भाई ने सुपारी किलर से करवाई शिक्षक की हत्या

सलमान खान पर हमले की साजिश में शामिल पांचवा आरोपी गिरफ्तार, AK-47 से छलनी करने का था प्लान

चुनावों में मतदाताओं ने रिकॉर्ड कायम किया हैं- मुख्य चुनाव आयुक्त

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, हॉस्टल संचालक को सरेआम मारी गोली

भारत में तंबाकू उपभोग का परिदृश्य क्या है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!