Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सर्दी ने दी दस्तक, घने कोहरे का अलर्ट - श्रीनारद मीडिया

सर्दी ने दी दस्तक, घने कोहरे का अलर्ट

सर्दी ने दी दस्तक, घने कोहरे का अलर्ट

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

बिहार के 20 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

देश भर के कई राज्यों में ठंड आ गई है, उत्तर भारत में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके साथ ही सर्दी भी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम, पूर्वी, पश्चिमी और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में सुबह-शाम हल्की-हल्की धुंध और स्मॉग के साथ हल्की-हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। लेकिन दिन के वक्त हल्की-हल्की गर्मी अभी भी महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ने की संभावना है।

आज और कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर से 17 नवंबर तक उत्तर भारत के कुछ इलाकों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है, कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके बाद 18 नवंबर में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।


मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आज मैदानी इलाकों में कोहरा रहने की संभावना है। साथ ही मध्य पर्वतीय इलाको में भी कोहरा रह सकता है। वहीं ऊंचे पहाड़ी इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है।

यूपी में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट

17 तारीख की सुबह तक पंजाब, हरियाणा,

17 तारीख की सुबह तक पंजाब, हरियाणा, बिहार के कुछ इलाकों में रात/ सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगर यूपी के मौसम की बात करें तो यूपी में आज तापमान में न्यूनतम गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी के कई जिलों में और पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों में देर रात या सुबह के समय घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई जिलों में रात का पारा कम होकर 15 डिग्री तक पहुंच गया है ।

17 नवंबर की सुबह तक बिहार के कुछ इलाकों में रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा और 18 नवंबर की सुबह तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

महाराष्ट्र के मुंबई और उपनगरीय इलाकों में बेमौसम गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई गिरावट नहीं देखी गई और यह प्रवृत्ति अगले दिन भी जारी रहने की संभावना है।

पुणे में राज्य का सबसे कम तापमान

वर्तमान मौसम बंगाल की खाड़ी के ऊपर हाल के चक्रवाती बदलाव के साथ मिलकर चल रही ला नीना घटना से आकार ले रहा है। इससे राज्य में दिन के समय गर्मी और रातों में अधिक ठंड होगी। कल रात, 15°C पर, पुणे में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जिससे आने वाले ठंडे दिनों का संकेत मिल रहा है।

राजधानी पटना समेत प्रदेश में तेज पछुआ हवा के प्रवाह ने मौसम को बदल दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना सहित 30 जिलों के तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 12 जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज में बहुत घना कोहरे को लेकर औरेंज अलर्ट, जबकि सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया व कटिहार में घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पटना सहित अन्य जिलों में सुबह के समय हल्के दर्जे का कोहरा व धुंध का प्रभाव बना रहेगा। आने वाले चार दिनों के दौरान पछुआ के प्रवाह से तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना है। सुबह के समय कोहरा व दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।

सीवान में ठंड की दस्तक

सीवान जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम ने पहली बार लोगों को ठंड का एहसास कराया। इस दौरान लोग अल सुबह से पूरे दिन ठंड महसूस करते रहे। अल सुबह से करीब 12 बजे तक आसमान में कोहरा छाया रहा है।
हालांकि दोपहर बाद धूप बादलों से बाहर निकली लेकिन वह लोगों को ठंड से निजात नहीं दिला पाई । ग्रामीण क्षेत्र से जिला मुख्यालय आने वाले कई लोग गर्म कपड़े पहन आते-जाते दिखाई दिए। इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पूर्व अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था।
इस प्रकार न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इसके बाद लोगों में चर्चा होने लगी कि अब ठंड का मौसम धीरे-धीरे अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं संध्या होते फिर से लोगों को कहरे का एहसास होने लगा था।

मौसम का बदला मिजाज

जिले में मौसम ने अपना करवट बदल लिया है। आलम यह है कि शाम को जहां ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं सुबह घने कोहरे ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। जिले का न्यूनतम पारा गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। मौसम में आये इस बदलाव के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं।
मौसम विभाग ने जिले के कुछ इलाकों में शनिवार को घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। धुंध की चादर में लिपटी हुई मिली सुबह मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 नवंबर को भी जिले में मध्यम से घना स्तर का कोहरा (कुहासा) छाए रहने की आशंका है।
वाहन चालकों से गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है। मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में भी सुबह के समय धुंध की हल्की चादर दिखेगी। आनेवाले दिनों में कोहरे के और घने होने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक अशोक कुमार पंडित ने बताया कि सुबह और शाम में सापेक्षिक आर्द्रता की मात्रा शत-प्रतिशत रहने के कारण कोहरा का असर गहराने लगा है। सुबह में काफी देर तक धुंध रह सकता है।
अगले दो-तीन दिन बाद तापमान गिरने से रात और अधिक सर्द होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार यहां अभी मौसम का शुष्क दौर जारी रहेगा। रात गहराते गहराते मौसम का पारा गिरने की संभावना है। हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटा से चल सकती है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!