दुष्‍कर्म के बाद महिला की हत्‍या, अपराधियों ने दोनों आंख भी फोड़ डाली

दुष्‍कर्म के बाद महिला की हत्‍या, अपराधियों ने दोनों आंख भी फोड़ डाली

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोडवाली गांव के संतरामपुर टोला निवासी पातो भुइयां की पत्नी 45 वर्षीया मीना देवी की अज्ञात बदमाशों ने निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बदमाशों ने हत्या से पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं दोनों आंखों को भी निकाल लिया है। हालांकि दुष्कर्म की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आती है, तब कुछ भी कहना उचित नहीं है। लेकिन जिस स्थान से शव बरामद हुआ है, वहां की स्थिति इस ओर इशारा कर रही है।

महिला का शव निर्वस्त्र था। पुलिस ने शव को गोडवाली-सतरामपुर के बीच जंगल से बरामद किया है। शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह को कुछ राहगीरों ने उक्त जंगल में एक महिला का शव होने की बात बताई। इसकी सूचना थाना प्रभारी राजीव रंजन को दी गई। थानेदार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में किया।

इधर स्वजनों ने बताया कि महिला रविवार को कुछ सामान खरीदने के लिए बोडामोड गई थी। उसके बाद वह वापस लौट कर नहीं आई। रात को उसको खोजने का प्रयास नहीं किया, क्योंकि पति ने सोचा कि देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो वह अपने मायके कटैया गांव चली गई होगी। कटैया निकटवर्ती गांव है। सुबह में उसका शव मिलने की सूचना मिली।

झुला से गिरने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत

प्रतापपुर प्रखंड के मिठुआडाहा गांव निवासी स्वर्गीय कौलेश्वर यादव की आठ वर्षीय पुत्री मानवी कुमारी की मौत झूला से गिरने से हो गई। घटना सोमवार की है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि बच्ची झूला झूल रही थी। इसी दौरान झूला से वह फिसल कर गिर गई और बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां उसे जांच करने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े

भाजपा ने जारी किया कांग्रेस का टूलकिट तो कांग्रेस ने दी केस करने की धमकी.

बड़हरिया सामुदायिक किचन को मंगलवार को फिर से कराया गया चालू

.महाराजगंज भाजपा सांसद ने मशरक मेे चल रहे सामुदायिक किचन का किया निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!