शोरूम में पहुंची महिला, हाथ की सफाई से चुरा लिए 42 करोड़ के हीरे!

शोरूम में पहुंची महिला, हाथ की सफाई से चुरा लिए 42 करोड़ के हीरे!

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

हाथ की सफाई जैसे शब्द कई बार सर्कस में सुनने को मिल जाते हैं, लेकिन इसी खूबी के चलते कई बार चोर बड़ी चोरी को भी अंजाम दे देते हैं। लंदन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक महिला ने बड़ी ही सफाई से करीब 42 करोड़ रुपयों के हीरे चुरा लिए। लेकिन आखिरकार बेहद नाटकीय ढंग से वह पकड़ी गई।

दरअसल, यह मामला ब्रिटेन के लंदन स्थित एक मशहूर हीरा कारोबारी के यहां का है, उसके शोरूम में ही घटना हुई है। ‘द गार्जियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस महिला पर यह आरोप लगा है उसका नाम लकातोस है। महिला रोमानिया में पैदा हुई है फ्रांस में रह रही है। हालांकि 60 वर्षीय आरोपी महिला लकातोस ने इस पर कुछ अलग ही प्रतिक्रिया दी है।

बताया गया है कि आरोपी महिला लकातोस अपने आप को जेमोलॉजिस्ट के रूप में उस शोरूम में प्रवेश किया। महिला ने वहां मौजूद सात हीरों की जांच करने और उनके मूल्यांकन की बात कही। महिला ने यह भी बताया कि वह रूस के कुछ बड़े हीरा कारोबारियों की बहुत ही खास है।

इन सात हीरों को देखने के बाद जब इनके कीमत की बात आई तो कुल मिलाकर 4.2 मिलियन पाउंड (करीब 42 करोड़ रुपये) की बात तय हुई। यह हीरे एक बैग में रखे गए थे और इसी दौरान महिला ने जबरदस्त हेरा-फेरी करते हुए बैग से हीरे ही बदल लिए। आरोप है कि महिला ने हीरे निकालकर उसमें सात छोटे कंकड़ रख दिए।

सौदे के बाद हीरों को शोरूम ने सुरक्षित रख लिया गया। शोरूम के मालिक ने जब अगले दिन बैग खोला, तो उसमें सात छोटे कंकड़ मिले। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। यह घटना कुछ समय पहले की बताई जा रही है, महिला को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

महिला ने इस आरोपों को सिरे से नाकारा है। मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं कारोबारी की तरफ कहा गया कि महिला ने ही हीरे को चुराया है। यह उसकी हाथ की सफाई है। उसने यह भी कहा कि इसमें महिला के साथ वे लोग भी शामिल हैं जो उस समय महिला के साथ शोरूम  में आए हुए थे।

यह भी पढ़े

पाकिस्तान में आतंकियों से डरे चीनी कर्मचारी, AK-47 लेकर कर रहे काम

चीन ने बनाया सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर, एक साथ 10 हज़ार कैदियों को रखा जा सकता है

शादी में विवाहिता के साथ दूल्हे ने किया रेप, आरोपी भाई- बहन गिरफ्तार  

सोन नदी किनारे गई किशोरी संग युवक ने किया दुष्‍कर्म

दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुई फायरिंग, एक दुकानदार जख्मी

शिक्षा मंत्री की बड़ी घोषणा- अगस्‍त में खुल जाएंगे 10वीं तक के स्‍कूल

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!