गोपालगंज में डायन के आरोप लगा महिला को मारी गोली
श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,स्टेट डेस्क
गोपालगंज के मांझा थाना के छितौनी ग़ांव में डायन के आरोप लगाकर देवर ने अपनी भाभी को गोली मारकर जख़्मी कर दिया। इस घटने में भाभी बुरी तरह घायल हो गई। जिसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वार स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
दरअसल, दो साल राजू साह की 35 वर्षीय पत्नी सीमा देवी पर उसके देवर संजय साह के पुत्र को गायब करने का आरोप लगा था। संजय साह द्वारा इस बात को लेकर लगातार भाभी सीमा देवी के साथ मारपीट करता था। उसका आरोप है कि सीमा देवी डायन है और उसने ही बच्चे को गायब कर दिया है।
इसी बात को लेकर आज दोनों के बीच विवाद हो गया। जहां आरोपियों द्वारा उसे गोली मार जख़्मी कर दिया। जिससे उसकी स्थिति नाजुक हो गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे तत्तकाल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।