साइबर क्राइम की शिकार हुई महिला, खाते से दो लाख उड़ाए
गंभीर रूप से हुआ घायल, चिंताजनक स्थिति में चल रहा इलाज
पैसेंजर ट्रेन से गिरा यात्री:हादसे के बाद स्थिति चिंताजनक
थाने में किन्नरों का प्रदर्शन,आरोपी को नहीं पकड़ रही पुलिस
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
थाना क्षेत्र की एक महिला के खाते से दो लाख से ज्यादा रुपये उड़ा लिए गए। पीड़ित महिला थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी विकास श्रीवास्तव की पत्नी कविता श्रीवास्तव है। उसने बताया कि उसके मोबाइल पर गुरुवार को दो बजे दिन में फोन आया। फोन करनेवालों ने कहा कि कि उसका एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड बंद हो गया है। क्रेडिट कार्ड को चालू करने के लिए उसके मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी बताने की बात कही गई।
महिला ने झांसे में आकर ओटीपी बता दिया, जिससे महिला के खाते से पहली बार में 50 हजार तथा दूसरी बार में 1 लाख, 57 हजार, 890 रुपये कटने के लगातार मैसेज आये। खाते से पैसे कटने के मैसेज देखते ही महिला के होश उड़ गए और उसने तुरंत शाखा प्रबंधक को सूचित कर खाते को लॉक कराया। इस तरह महिला के खाते से दो लाख सात हजार आठ सौ नब्बे रुपये की ठगी हो गई। इसको लेकर पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया, कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
गंभीर रूप से हुआ घायल, चिंताजनक स्थिति में चल रहा इलाज
सीवान में प्लंबर का काम करने के लिए चढ़ा मजदूर 3 मंजिला मकान से नीचे गिर गया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मजदूर को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना सीवान शहर मुख्यालय के नया किला मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय मेराज हुसैन के रूप में हुई है। दरअसल घटना के संबंध में बताया जाता है कि मेराज प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन का काम करता है।
शुक्रवार को भी दोपहर वक्त प्लंबर का काम करने के लिए मोहल्ले में गया हुआ था। इसी दौरान तीन मंजिला मकान के छत पर काम करने के दौरान उसका पैर फिसल गया। घटना के बाद मजदूर छत से सीधे नीचे गिर गया। जिसके बाद मजदूर के रीड की हड्डी और सर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पीड़ित को सीवान सदर अस्पताल लाया गया है जहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर करते हुए बेहतरीन इलाज कराने की सलाह दी है।
परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य है मजदूर
बताते चलें कि घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मजदूर के नीचे गिरने के काफी देर बाद तक लोग उसे अस्पताल ले जाने के लिए वाहन ढूंढते रहे। करीब 20 मिनट के बाद निजी वाहन से उसे लादकर अस्पताल लाया गया। इधर घटना की जानकारी जैसे ही पीड़ित मजदूर के परिजनों को हुआ कोहराम मच गया। घटना में बताया जाता है कि मजदूर मेराज हुसैन अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य है।
घटना में घायल होने की जानकारी के बाद परिवार के लोगों में मायूसी छा गई है। घटना में पीड़ित के दादा अस्पताल पहुंचने के बाद बताया कि पता कर गया था कि नया साल मनाने के लिए परिवार के लोगों को पिकनिक पर घुमाने के लिए लेकर जाएगा लेकिन उन्हें क्या जानकारी था कि इस तरह की घटना उसके साथ घट जाएगी।
पैसेंजर ट्रेन से गिरा यात्री:हादसे के बाद स्थिति चिंताजनक
एक पैसेंजर ट्रेन से गिरकर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर तड़प रहे यात्री को बच्चों ने देखकर शोर मचाया तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद यात्री को आनन-फानन में उठाकर सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पूरा मामला सीवान जिले के सीवान-मैरवा रेलखंड पर स्थित जिरादेई थाना क्षेत्र के तितरा नवलपुर गांव के पास का है। वहीं, घायल यात्री की पहचान सुपौल जिले के करिहो वार्ड 13 सनाथ टोला निवासी मो. डोमा मियां के 43 वर्षीय पुत्र मो. अली हसन के रूप में हुई है। दरअसल, घटना के संबंध में बताया जाता है कि यात्री किसी पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान जीरादेई थाना क्षेत्र के तितरा नवलपुर गांव के पास वह ट्रेन से गिर गया। इधर, सीवान सदर अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसको हायर सेंटर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

यात्री के पॉकेट से बरामद आधार कार्ड से हुई पहचान
यात्री के पॉकेट से लोगों ने जब पहचान पत्र खंगाला तो आधार कार्ड मिले। इसके बाद आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। उसके पॉकेट से मिले मोबाइल उन्होंने उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी।
अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीण बुजुर्ग ने बताया पीड़ित यात्री को सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे नवलपुर गांव निवासी बलिंदर राम ने बताया कि घायल के भाई से फोन पर बात हुई है। वह पटना में डॉक्टर हैं। उन्होंने रेफर करा कर पटना भेजने की बात कही थी। इसके बाद इनको गंभीर अवस्था में रेफर करा पटना भेजा गया है।
थाने में किन्नरों का प्रदर्शन,आरोपी को नहीं पकड़ रही पुलिस
गुरुवार की शाम किन्नरों ने अपनी मांगों को लेकर महाराजगंज थाने में हंगामा किया। उनलोगों ने आर्केस्ट्रा संचालक पर कई आरोप लगाए। कहा गया कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। लेकिन, शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के धोबलिया बाजार में काजल म्यूजिकल ग्रुप में काम करने वाली किन्नर अंजलि कुमारी व उसके साथियों ने महाराजगंज थाने में भगौछा के आर्केस्ट्रा संचालक शैलेश कुमार के खिलाफ मारपीट कर आधार कार्ड से एक लाख 30 हजार हड़पने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
लेकिन, महाराजगंज पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए किन्नरों ने थाना परिसर में घंटों बवाल काटा। उनलोगों ने प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। अंजलि किन्नर ने बताया कि आर्केस्ट्रा संचालक शैलेश कुमार ने प्रोग्राम करने के बहाने बुलाया और उसके साथ मारपीट की गयी थी। शोरगुल सुनकर कुछ लोग वहां पहुंचे तब किसी तरह वह भागी। किन्नरों ने कहा कि प्रशासन न्याय नहीं दिलाता तो वेलोग महाराजगंज थाना परिसर में आत्मदाह कर लेंगी।
- यह भी पढ़े………
- साल के अंतिम दिन IPS अफसरों का ताबड़तोड़ तबादलाः DG-ADG-IG-DIG बदले गए, देखें सूची
- सीवान में पैसा मांगने पर चलाई गोली; दुकान पर खड़े ग्राहक के गले में फंसी बुलेट
- निमोनिया के कारण शिशुओं में होने वाले मृत्यु को रोकने में पीसीवी के टीके कारगर