Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
कार्यकर्ता ही होते हैं पार्टी की रीढ़- राजद जिलाध्यक्ष - श्रीनारद मीडिया

कार्यकर्ता ही होते हैं पार्टी की रीढ़- राजद जिलाध्यक्ष

कार्यकर्ता ही होते हैं पार्टी की रीढ़- राजद जिलाध्यक्ष

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के बड़हरिया- जामो मेन रोड के स्थित राजद कार्यालय परिसर में प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसका संचालन डॉ अशरफ अली और पूर्व मुखिया सालदेव साह ने किया। इस मौके पर पार्टी के विभिन्न पदों पर नवनियुक्त तमाम राजद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक बच्चा पांडेय,राजद जिलाध्यक्ष ईं विपिन कुशवाहा, प्रो बीरेंद्र प्रसाद यादव,हबीबुल्लाह अंसारी, ललन यादव, रमेश यादव,पूर्व मुखिया सुभाष यादव,रवींद्र प्रभाकर,साबिर हुसैन, अवधेश यादव, प्रदीप यादव, महंत यादव, अशोक राम, कैलाश यादव,छोटेलाल यादव, आमिर आजम, टुनटुन यादव,वैद्यनाथ यादव, शिवजी यादव,शर्मा मांझी,पप्पू बैठा सहित अन्य उपस्थित थे।

राजद जिलाध्यक्ष ईं विपिन कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूती प्रदान करते हैं। कार्यकर्ताओं की एकजुटता आवश्यक है। विधायक बच्चा पांडेय ने महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि महागठबंधन प्रदेश के विकास के प्रति संकल्पित है।

वही राजद नेत्री शाइका नाज ने कहा कि वे समाज की महिलाओं को पार्टी के नीतियों-सिद्धांतों से जोड़ने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को सम्मानित करने से कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ता है। जिसमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ता काम करेंगे। जिससे पार्टी की जीत होगी।

यह भी पढ़े

प्रिंस कुमार के सह सचिव चुने जाने पर प्रसन्नता की लहर

सिधवलिया की खबरें : जलालपुर स्थित ठाकुर जी के मंदिर में अखंड अष्‍टयाम का आयोजन

सिसवन की खबरें :  शराब के नशे में धुत्त दो लोग गिरफ्तार

Raghunathpur: चकरी पंचायत के दो नियोजित शिक्षकों ने BPSC परीक्षा की उत्तीर्ण

दहेज को लेकर हुई मधु की ह्त्या मामले में भैंसुर गिरफ्तार भेजा जेल

जेल में बंद कुख्यात के इशारे पर ओवैसी के जिलाध्यक्ष की हुई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!